नर्मदापुरम में अवैध शराब पर कार्रवाई जारी, 75 लीटर शराब जब्त
आबकारी विभाग ने पुलिस और राजस्व के सहयोग से जिले भर में कार्रवाई की
एके एन न्यूज नर्मदा पुरम मध्यप्रदेश
नर्मदापुरम/ कलेक्टर आशीष वशिष्ठ की अध्यक्षता में 12 नवंबर को पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला और जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के साथ राजस्व, पुलिस और आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक के बाद अवैध शराब के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया गया है।
इसी क्रम में 15 नवंबर को आबकारी विभाग ने पुलिस और राजस्व के सहयोग से जिलेभर में कार्रवाई की। कुल 13 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 12 प्रकरण म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) और 1 प्रकरण धारा 34(2) के तहत कायम किया गया। इस दौरान 75 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा, 63 बल्क लीटर देशी मदिरा और 980 किलो लाहन बरामद किया गया, जिसकी कीमत 1 लाख 46 हजार रुपए आंकी गई है।
वृत्तवार कार्रवाई में इटारसी शहर में 3 प्रकरण, 15 लीटर कच्ची शराब और 300 किलो लाहन जब्त, कीमत 33 हजार रुपए। कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी अशोक माहौरे के नेतृत्व में की गई।
नर्मदापुरम-ब में ग्राम बुधनी, माखन नगर में धारा 34(1)(क) और 34(2) के तहत प्रकरण, 63 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त, कीमत 26 हजार रुपए। कार्रवाई आर.पी. अहिरवार के नेतृत्व में की गई।
सिवनी मालवा में दो पीपल मोहल्ला में 2 प्रकरण, 15 लीटर कच्ची शराब और 80 किलो लाहन जब्त, कीमत 12 हजार रुपए। कार्रवाई उप निरीक्षक आर.पी. निमोदा के नेतृत्व में की गई।
पिपरिया मे बनखेड़ी, पालिया पिपरिया, कामती, पड़ाव, घराव, कुचबंदिया मोहल्ला में 7 प्रकरण, 45 लीटर कच्ची शराब और 600 किलो लाहन जब्त, कीमत 75 हजार रुपए। कार्रवाई सहायक अधिकारी राहुल ढोके और उप निरीक्षक के.के. पड़रिया के नेतृत्व में की गई। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।


No comments:
Post a Comment