देवउठनी ग्यारस पर बाल विवाह रोकथाम के लिए सख्त तैयारी, कलेक्टर ने दिए निर्देश
देवउठनी ग्यारस पर बाल विवाह रोकने नर्मदापुरम में निगरानी दल गठित
एके एन न्यूज नर्मदा पुरम भोपाल मध्यप्रदेश
नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश और 'बाल विवाह मुक्त भारत अभियान' के तहत कलेक्टर नर्मदापुरम आशीष वशिष्ठ ने देवउठनी ग्यारस 20 नवंबर को जिले में बाल विवाह की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इस दिन बड़ी संख्या में सामूहिक विवाह होने की संभावना है, जिसमें बाल विवाह की आशंका रहती है। इसे रोकने के लिए सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशासन ने अपील की है कि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर हेल्पलाइन नंबर 181, 1098, 112 और स्थानीय कंट्रोल रूम पर तत्काल शिकायत करें। साथ ही http://wcd.gov.in पर बने 'बाल विवाह मुक्त भारत पोर्टल' पर भी सूचना दी जा सकती है।
देवउठनी ग्यारस पर बाल विवाह रोकने नर्मदापुरम में निगरानी दल गठित
देवउठनी ग्यारस पर बड़ी संख्या में सामूहिक विवाहों में बाल विवाह की संभावना को देखते हुए कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने जिला, विकासखंड और ग्राम/ वार्ड स्तर पर निगरानी दल गठित करने के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेशानुसार जिला स्तरीय निगरानी दल के अध्यक्ष कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी होंगे। इसमें पुलिस अधीक्षक, सीईओ जिला पंचायत, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास (सदस्य सचिव), सीएमएचओ, जिला शिक्षा अधिकारी, देवउठनी ग्यारस पर बाल विवाह रोकने नर्मदापुरम में निगरानी दल गठित
देवउठनी ग्यारस पर बड़ी संख्या में सामूहिक विवाहों में बाल विवाह की संभावना को देखते हुए कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने जिला, विकासखंड और ग्राम/ वार्ड स्तर पर निगरानी दल गठित करने के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेशानुसार जिला स्तरीय निगरानी दल के अध्यक्ष कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी होंगे। इसमें पुलिस अधीक्षक, सीईओ जिला पंचायत, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास (सदस्य सचिव), सीएमएचओ, जिला शिक्षा अधिकारी, जन अभियान परिषद, नेहरू युवा केंद्र, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड लाइन और सत्यार्थी फाउंडेशन के प्रतिनिधि सदस्य होंगे।
ब्लॉक स्तरीय दल के अध्यक्ष एसडीएम (राजस्व) होंगे, जिसमें एसडीओपी, सीईओ जनपद, तहसीलदार, बीएमओ, बीआरसी, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास (सचिव), जन अभियान परिषद, नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवक, पैराली गल वॉलंटियर और स्वैच्छिक संगठन सदस्य होंगे।
ग्राम पंचायत/ वार्ड स्तरीय दल के अध्यक्ष सरपंच/ वार्ड पार्षद होंगे, जिसमें पंचायत सचिव, पटवारी, शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, मातृ सहयोगिनी समिति, शौर्य दल और स्वसहायता समूह की महिलाएं सदस्य होंगी। लाइन और सत्यार्थी फाउंडेशन के प्रतिनिधि सदस्य होंगे।

No comments:
Post a Comment