*किसानों के सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई में कांग्रेस ने सांसद दर्शन सिंह चौधरी के निवास का किया घेराव,*
*जिला कांग्रेस अध्यक्ष की उपस्थिति में कांग्रेसजनों ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन,
किसानों के अपमान को लेकर जताया आक्रोश।*
एके एन न्यूज नर्मदापुरम। किसानों के सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेशभर में भाजपा सांसदों के निवास पर घेराव एवं विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया है। इसी क्रम में नर्मदापुरम नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी के निवास नर्मदापुरम स्थान पर कांग्रेसजनों द्वारा घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान *जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय की उपस्थिति में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसान कांग्रेस के सदस्य एकत्रित हुए।* प्रदर्शनकारियों ने किसानों के साथ हो रहे अन्याय, उनकी समस्याओं और किसानों के सम्मान से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया तथा भाजपा सरकार और सांसद के समक्ष किसानों की आवाज बुलंद की।
*जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने कहा कि* किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। देश का अन्नदाता दिन-रात मेहनत कर पूरे देश का पेट भरता है, लेकिन आज उसी किसान को अपनी मांगों और अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। किसानों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है और उनके हक एवं सम्मान की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।
*उन्होंने कहा कि* भाजपा सरकार में किसानों की समस्याओं की लगातार अनदेखी हो रही है। कांग्रेस पार्टी किसानों की आवाज को दबने नहीं देगी और जब तक किसानों को न्याय एवं सम्मान नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेसजनों ने स्पष्ट संदेश दिया कि अन्नदाता के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी किसानों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर आंदोलन करती रहेगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कपिल फौजदार,वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधेश्याम पटेल, नेता प्रतिपक्ष अनोखी लाल राजोरिया, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष बाबू चौधरी, मीना वर्मा,फैजान उलहक, मिर्जा वेग, गुलाम मुस्तफा, इटारसी नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी, जिला इंटक अध्यक्ष शेख रमजान, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार,अखिलेश पटेल गुलाम हैदर आफरीद खान सचिन जैन ,नवल पटेल, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष अतुल तिवारी,बसंत आसरे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष तोमर, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजीत बिष्ट कपिल यादव मोहन वेद्य संतोष बामने, पुष्प लता जायसवाल शेलेन्द्र गुरुजी माखन नगर कांग्रेस अध्यक्ष रत्नेश बडगूजर संतोष अहिरवार आजाद भाटिया,राजेंद्र गोस्वामी, बल्ला यादव राजकुमार यादव आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment