नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण किया गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए सख्त निर्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 23 November 2026

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण किया गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए सख्त निर्देश


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ मध्यप्रदेश 


नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण किया 

गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए सख्त निर्देश

 

एके एन न्यूज नर्मदापुरम्। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के नेतृत्व में नगर में चहुंओर विकास कार्य अनवरत गति से चल रहे हैं। जो नाले कभी बाढ़ का कारण बनते थे आज उनका व्यवस्थित तरीके से निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिससे जल भराव की समस्या का समाधान हो रहा है। 

गौरतलब है कि इस वार्ड क्रमांक 17 में बन रहे नाले का आज नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा निरीक्षण किया गया। साथ ही निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में कार्य करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपयंत्री रीना गुप्ता सहित निर्माण एजेंसी के कर्मचारी और वार्डवासी उपस्थित थे। इस नाले के निर्माण से स्थानीय रहवासियों ने राहत की सांस ली है तथा नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

बांद्राभान मेले में विकसित भारत @2047 की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का हुआ समापन

  बांद्राभान मेले में विकसित भारत @2047 की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का हुआ समापन मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  नर्मदापुरम// बांद्राभान मेले में विकसित...

Post Top Ad

Responsive Ads Here