बांद्राभान मेले में आबकारी विभाग का स्टॉल, अवैध मदिरा पर कार्रवाई में 5 प्रकरण कायम - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 23 November 2026

बांद्राभान मेले में आबकारी विभाग का स्टॉल, अवैध मदिरा पर कार्रवाई में 5 प्रकरण कायम


 

बांद्राभान मेले में आबकारी विभाग का स्टॉल, अवैध मदिरा पर कार्रवाई में 5 प्रकरण कायम


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नर्मदापुरम// कलेक्टर नर्मदापुरम आशीष वशिष्ठ के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में बांद्राभान मेले में आबकारी विभाग द्वारा सतत निगरानी के लिए स्टॉल लगाया गया। स्टॉल पर आबकारी स्टाफ लगातार उपस्थित रहकर मेले में आबकारी संबंधी गतिविधियों पर नजर रखेगा और आवश्यक कार्रवाई करेगा।

इसी क्रम में वृत्त नर्मदापुरम अ एवं ब द्वारा बांद्राभान मेला क्षेत्र में संदिग्ध स्थलों की तलाशी ली गई और अवैध मदिरा के विरुद्ध सघन गश्त व दबिश कार्रवाई की गई।

कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत कुल 5 प्रकरण कायम किए गए। इसमें 130 किलो महुआ लाहन, 30 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा और 25 क्वार्टर देशी मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 17,500 रुपये आंकी गई।

कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी आर. पी. अहिरवार एवं आबकारी उपनिरीक्षक आर. पी. निमोदा के नेतृत्व में की गई। इसमें मुख्य आरक्षक राजेश गौर, दुर्गा प्रसाद मांझी, आरक्षक सुरेश सिकेरिया, रौनक और माया का योगदान रहा। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा और स्टाफ द्वारा रात्रि गश्त एवं वाहन चेकिंग अभियान भी जारी रहेगा।


No comments:

Post a Comment

बांद्राभान मेले में विकसित भारत @2047 की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का हुआ समापन

  बांद्राभान मेले में विकसित भारत @2047 की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का हुआ समापन मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  नर्मदापुरम// बांद्राभान मेले में विकसित...

Post Top Ad

Responsive Ads Here