कलेक्टर आशीष वशिष्ठ एवं एसपी ने बांद्राभान पहुंचकर मेला व्यवस्थाओं का लिया जायजा पूर्णिमा के मुख्य स्नान को लेकर भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक दिशा- निर्देश मनोज सोनी एडिटर इन चीफ मध्यप्रदेश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 23 November 2026

कलेक्टर आशीष वशिष्ठ एवं एसपी ने बांद्राभान पहुंचकर मेला व्यवस्थाओं का लिया जायजा पूर्णिमा के मुख्य स्नान को लेकर भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक दिशा- निर्देश मनोज सोनी एडिटर इन चीफ मध्यप्रदेश




 

कलेक्टर आशीष वशिष्ठ एवं एसपी ने बांद्राभान पहुंचकर मेला व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पूर्णिमा के मुख्य स्नान को लेकर भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ मध्यप्रदेश 


एके एन न्यूज नर्मदापुरम/ कलेक्टर आशीष वशिष्ठ एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने बांद्राभान पहुंचकर मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले मुख्य स्नान को लेकर विशेष रूप से भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मुख्य स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने, आवागमन सुचारू बनाए रखने तथा सुरक्षा के समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला क्षेत्र के सभी प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रहे। कलेक्टर एवं एसपी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने तथा मुख्य स्नान के दौरान व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए।


No comments:

Post a Comment

बांद्राभान मेले में विकसित भारत @2047 की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का हुआ समापन

  बांद्राभान मेले में विकसित भारत @2047 की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का हुआ समापन मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  नर्मदापुरम// बांद्राभान मेले में विकसित...

Post Top Ad

Responsive Ads Here