ब्लैक फंगस ….. मुंबई में 3 बच्चों को गंवानी पड़ी अपनी आंख - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 18 June 2021

ब्लैक फंगस ….. मुंबई में 3 बच्चों को गंवानी पड़ी अपनी आंख

 मुंबई:  यहां ब्लैक फंगस का एक नया मामला सामने आया है। जिसके कारण तीन बच्चों की आंख निकालनी पड़ी हैं। जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चे कोरोना से रिकवर हो चुके थे, लेकिन बाद में ब्लैक फंगस के शिकार हो गए इसके बाद तीनों का इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा था। इन बच्चों की उम्र 4,6 और 14 वर्ष है। डॉक्टर्स के मुताबिक 4 और 6 साल के बच्चे में डायबिटीज के लक्षण नहीं हैं, जबकि 14 साल के बच्चें में डायबिटीज के लक्षण मिले हैं। वहीं एक 16 साल की लड़की भी है जो कोरोना से रिकवर होने के बाद डायबिटीज का शिकार हो गई और उसमें ब्लैक फंगस पाया गया है।

 अस्पताल के डॉ. जेसल सेठ के मुताबिक ब्लैक फंगस के अस्पताल में दो मामले सामने आए हैं, जिनमें दोनों ही बच्चे नाबालिग थे। 14 साल की बच्ची जो डायबिटीज का शिकार थी। उसकी हालत ठीक नहीं थी और अस्पताल में भर्ती होने के 48 घंटे के भीतर ब्लैक फंगस के लक्षण दिखने लगे। इसके बाद लड़की की आंख को हटाना पड़ा। डॉक्टर्स के मुताबिक 16 साल की बच्ची के पेट में ब्लैक फंगस था। हालांकि वह बाद में रिकवर कर गई वहीं 4 और 6 साल के बच्चों का इलाज निजी अस्पताल में किया गया और अगर बच्चों की आंख न निकाली जाती तो उनकी जान बचाना काफी मुश्किल हो जाता।



No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here