फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट पुरूष सिंगल्स के सेमीफाइनल में नडाल - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 10 June 2021

फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट पुरूष सिंगल्स के सेमीफाइनल में नडाल

 वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्‍लैम फ्रेंच ओपन में, पुरुष सिंगल्‍स में विश्‍व के नम्‍बर एक खिलाडी सर्बिया के नोवाक जोकोविच सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। क्‍वार्टर फाइनल में जोकोविच ने ईटली के मैटियो बैरेटीनी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-3, 6-2, 6-7, 7-5 से पराजित किया। सेमीफइानल में जोकोविच का मुकाबला 13 बार के चैम्पियन स्‍पेन के राफेल नडाल से होगा। नडाल ने क्‍वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना के डिएगो श्‍वार्टजमैन को 6-3, 4-6, 6-4, 6-0 से हराया। यूनान के स्‍टीफानोस सितसिपास ने उलटफेर में दुनिया के नम्‍बर दो खिलाडी रूस के डेनियल मेदवेदेव को हराकर अंतिम चार मे प्रवेश किया। सेमीफाइनल में सितसिपास का मुकाबला जर्मनी के एलेक्‍जेंडर ज्‍वेरेव से होगा।कल महिला सिंगल्‍स में यूनान की मारिया सक्‍कारी ने उलटफेर में पिछली बार की चैम्पियन ईगा स्वियाटेक को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 18वीं वरीयता प्राप्‍त मारिया सक्‍कारी ने ईगा को लगातार सेट में 6-4, 6-4 से हराया। सेमीफाइनल में सक्‍कारी का मुकाबला चेक गणराज्‍य की बारबोरा क्रायसिकोवा से होगा। रूस की अनास्‍तासिया पावल्‍यूचेन्‍कोवा भी अंतिम चार में पहुंच गई है। उन्‍होंने क्‍वार्टर फाइनल में कजाख्‍स्‍तान की ऐलिना राइबाकीना को 6-7, 6-2, 9-7 से पराजित किया। सेमीफाइनल में अनास्‍तासिया का सामना गैर-वरीयता प्राप्‍त स्‍लोवेनिया की तमारा जिदानसेक से होगा।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here