लैंडिंग के वक्त इंडिगो के विमान का पहिया फटा, यात्री सुरक्षित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 15 June 2021

लैंडिंग के वक्त इंडिगो के विमान का पहिया फटा, यात्री सुरक्षित

बेंगलुरू. कर्नाटक के हुबली में हवाई अड्डे पर उतरते समय इंडिगो के विमान का एक टायर फट गया. बहरहाल, सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं. अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में बताया.इंडिगो एयरलाइन ने एक बयान में बताया, ‘‘इंडिगो एटीआर के कन्नूर से हुबली जाने वाले एक विमान का सोमवार को हुबली पहुंचने पर टायर फट गया. सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं. 

हुबली में विमान के रख-रखाव का काम किया जा रहा है.’’हवाई अड्डे के एक अधिकारी के मुताबिक विमान ने सोमवार रात आठ बजकर तीन मिनट पर उतरने का प्रयास किया लेकिन विपरीत दिशा की तेज हवा के कारण यह हवाई अड्डा पर नहीं उतरा. इसके बाद आठ बजकर 35 मिनट पर यह विमान हवाई अड्डे पर उतरा. अधिकारी ने कहा, ‘‘शायद मुश्किल लैंडिंग और विपरीत दिशा की तेज हवा के कारण विमान का टायर फट गया. सभी यात्री खुद ही विमान से उतरे और रात दो बजे रनवे को उड़ान के लिए तैयार कर लिया गया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘विमान का परिचालन अब सामान्य है. घटना के बारे में वायु यातायात नियंत्रण (एटीसी) को सूचित किया गया.’’

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here