फ्रेंच ओपन टेनिस में, नोवाक जोकोविच ने राफेल नडाल को हराया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 12 June 2021

फ्रेंच ओपन टेनिस में, नोवाक जोकोविच ने राफेल नडाल को हराया


फ्रेंच ओपन टेनिस में, सर्बिया के नोवाक जोकोविच, स्‍पेन के राफेल नडाल को हराकर पुरुष सिंगल्‍स के फाइनल में पहुंच गए हैं। जोकोविच छठी बार इस प्रतियो‍गिता के फाइनल में पहुंचे हैं। वह फ्रेंच ओपन में नडाल को दो बार हराने वाले पहले खिलाड़ी हैं। 
कल फाइनल में उनका मुकाबला ग्रीस के स्‍टेफानोस सितसिपास से होगा। 2010 के ऑस्‍ट्रेलियन ओपन में एंडी मर्रे के बाद, सितसिपास किसी ग्रैंड स्‍लैम के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं।प्रतियोगिता के महिला वर्ग में, आज रात गैर-वरीयता प्राप्‍त चेक गणराज्‍य की बारबरा क्रेचिकोवा का मुकाबला रूस की अनास्‍तासिया पैवलीशैंकोवा से होगा। 31वीं वरीयता प्राप्‍त अनास्‍तासिया पहली बार किसी ग्रैंड स्‍लैम के फाइनल में पहुंची हैं।

No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here