मराठा आरक्षण पर आज प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे सीएम उध्दव ठाकरे - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 7 June 2021

मराठा आरक्षण पर आज प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे सीएम उध्दव ठाकरे

 

मुंबई: मराठा आरक्षण और चक्रवात राहत मुद्दे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उध्दव ठाकरे मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करेंगे। महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने यह जानकारी देते  हुए  बताया कि इस प्रस्तावित बैठक से एक महीने से भी अधिक समय पहले सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में नौकरियों और शिक्षा में मराठा समुदाय के लोगों को आरक्षण देने से संबंधित आरक्षण कानून खारिज कर दिया था.
अजीत पवार और चव्हाण रहेंगे साथ                                                                                                              

वलसे पाटील ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ बैठक के दौरान ठाकरे मराठा आरक्षण, चक्रवात ताउते  राहत उपायों के लिए वित्तीय सहायता, जीएसटी रिफंड जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे। सूत्रों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण दिन भर की इस दिल्ली यात्रा के दौरान ठाकरे के साथ रहेंगे। 



No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here