चूहों का कारनामा… लॉकडाउन में पी गए 12 बोतल शराब! - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 5 July 2021

चूहों का कारनामा… लॉकडाउन में पी गए 12 बोतल शराब!

 

नीलगिरि (तमिलनाडु ).जिले के गुडालुर शहर में उस समय लोग चौंक गए जब उन्हें ये पता चला कि लॉकडाउन के दौरान सरकारी दुकान में रखी शराब की 12 बोतलों को चूहों ने खाली कर दिया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (टीएएसएमएसी) के कर्मचारियों ने कदमपुझा इलाके में लॉकडाउन के समय से ही बंद पड़ी शराब की दुकान को खोला। 

दुकान के कर्मचारियों ने देखा कि शराब की 12 बोतलों के ढक्कन खुले हुए हैं। वह पूरी तरह से खाली हो चुकी हैं। बोतलों पर चूहों के काटने के निशान मौजूद हैं। इस घटना की जानकारी मिलने पर टीएएसएमएसी के अधिकारियों ने जांच की, जिसमें पता चला कि दुकान में मौजूद चूहों ने यह कारनामा किया है। शराब की बोतलों की कीमत करीब 1500 रुपये बताई जा रही है।

No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here