दूल्हे ने दहेज में मांगा कछुआ और लैब्राडोर कुत्ता, फिर क्या हुआ जानें…. - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 25 July 2021

दूल्हे ने दहेज में मांगा कछुआ और लैब्राडोर कुत्ता, फिर क्या हुआ जानें….

औरंगाबाद . यहां एक अनोखा मामला सामने आया है। आपने दहेज में   सोने के आभूषण, महंगी कार ,  फ्लैट के बारे में सुना होगा। पर यहां उस वक्त सब दंग रह गए जब  वर  के पिता ने लड़की वालों से  दहेज में कछुआ और काला लैब्राडार कुत्ता मांग लिया । पुलिस ने दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब किसी भी वक्त दहेज मांगने के आरोप में इनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

क्या है मामला

उस्मानपुर पुलिस थाना में एक लड़की के पिता ने वरपक्ष पर दहेज में 21 नाखूनों वाला कछुआ और काला लैब्राडोर कुत्ता मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, औरंगाबाद के उस्मानपुरा में रहने वाले एक लड़के की शादी रामनगर इलाके की एक लड़की के साथ तय हुई थी। 

10 फरवरी, 2021 को सगाई के बाद दोनों पक्षों ने मिलकर तय किया  कि कोरोना खत्म होने पर शादी होगी। लेकिन इस बीच लड़के वालों ने लड़की वालों के सामने दहेज में 21 नाखूनों वाला कछुआ, एक लैब्राडोर काला कुत्ता की मांग कर दी। लड़की के पिता का कहना है कि सगाई में दुल्हन के माता-पिता ने लड़के को 10 ग्राम की सोने की अंगूठी और दो लाख रुपये नकद दिया था। 

जल्द होंगे गिरफ्तार

 लड़की के पिता ने बताया कि मैंने उस्मानपुरा पुलिस स्टेशन में दूल्हे और उसके परिवार वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

नागद्वारी मेले की तैयारियां व्यापक स्तर पर हुई प्रारंभ कलेक्टर सोमेश मिश्रा 19 जून को निरीक्षण कर लेंगे तैयारियों का जायजा

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ तरुण एे नागद्वारी मेले की तैयारियां व्यापक स्तर पर हुई प्रारंभ कलेक्टर सोमेश मिश्रा 19 जून को निरीक्षण कर लेंगे तैया...

Post Top Ad

Responsive Ads Here