डॉक्टर्स डे /पुणे के डॉक्टर कपल ने की खुदकुशी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 1 July 2021

डॉक्टर्स डे /पुणे के डॉक्टर कपल ने की खुदकुशी

 


पुणे.
यहां आज डॉक्टर्स डे पर एक डॉक्टर दंपति ने आत्महत्या कर ली ।बताया जा रहा है कि वनवाणी थाना क्षेत्र के आजाद नगर में रहने वाले डॉक्टर पति-पत्नी में  किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद पहले पत्नी, फिर पति ने आत्महत्या कर ली। दोनों की पहचान अंकिता निखिल शेंडकर (26) और निखिल दत्तात्रेय शेंडकर (28) के रूप में हुई है। 

 पति ने  भी मौत को गले लगाया

पुणे पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय अंकिता ने करीब रात आठ बजे आत्महत्या की थी, उन्हें ससून अस्पताल ले जाया गया था लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। इसके बाद बाद निखिल ने भी खुदकुशी कर ली। आज डॉक्टर्स डे पर इस घटना की जानकारी सामने आई है। फिलहाल दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी पुख्ता जानकारी किसी के पास नहीं हैं।पुलिस मामले की जांच कर रही है।


No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here