काबुल में बिगड़ती स्थिति के बीच अफगानिस्तान से निकाले गए भारतीय दूतावास के सभी कर्मचारी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 16 August 2021

काबुल में बिगड़ती स्थिति के बीच अफगानिस्तान से निकाले गए भारतीय दूतावास के सभी कर्मचारी

 


काबुल. तालिबान के बढ़ते खतरे के बीच अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास के सभी कर्मचारियों को निकाल लिया गया है. भारतीय वायुसेना के विमान ने आज सुबह कर्मचारियों और सभी जरूरी दस्तावेजों को लेकर राजधानी काबुल के एयरपोर्ट से उड़ान भरी. तालिबान के लड़ाकों ने काबुल पर कब्जा कर लया है.


सूत्रों ने जानकारी दी थी कि काबुल में बिगड़ती स्थिति के बीच भारतीय दूतावास ने बीते सोमवार को ही काम बंद कर दिया था. उन्होंने बताया था कि भारतीय स्टाफ के निकलने के बाद दूतावास के काम को स्थानीय अफगान कर्मियों के हाथों सौंप दिया जाएगा. मुल्क में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारतीय वायुसेना का विमान सी-17 ग्लोबमास्टर काबुल पहुंच गया था. हालांकि, गड़बड़ियों के कारण सैन्य और नागरिक ऑपरेशन रुक गए थे.


एक दो दिनों में निकाले जाएंगे भारतीय
भारत लौटना चाह रहे भारतीय सुरक्षित इलाकों में हैं और उन्हें एक या दो दिनों में सुरक्षित वापस लाया जाएगा. वहीं, सरकारी सूत्रों ने बताया है कि अफगानिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में फंसे करीब 120 भारतीयों को एक-दो दिनों में भारत लाने की तैयारी है.


बीते सोमवार को विदेश मंत्रालय ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि भारत सरकार अफगानिस्तान की स्थिति पर ‘बारीकी से नजर बनाए हुए है’. मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा ता कि बीते कुछ दिनों में काबुल में स्थिति काफी तेजी से खराब हुई है. उन्होंने ट्वीट के जरिए जानकारी दी थी कि मंत्रालय ने अफगानिस्तान से भारत वापसी और दूसरे निवेदनों के लिए विशेष अफगानिस्तान सेल तैयार किया है. साथ ही उन्होंने ई-मेल आईडी और फोन नंबर भी साझा किया था.

विदेश मंत्रालय ने एक बायन जारी कर कहा था कि भारत अफगानिस्तान में छोटे सिख और हिंदू समुदाय की भारत वापसी में मदद करेगा. बागची ने कहा था, ‘हम अफगान सिख और हिंदू समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम उन लोगों को भारत वापसी की सुविधा देंगे, जो अफगानिस्तान छोड़ना चाहते हैं.’ इससे पहले भी अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास की तरफ से भारतीय नागरिकों के लिए चार एडवाइजरी जारी की जा चुकी थीं.
 

No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here