अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों एवं सरपंच प्रतिनिधि ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन, - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 10 November 2021

अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों एवं सरपंच प्रतिनिधि ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन,



  1. ग्रामवासियों ने सरपंच के नेतृत्व में तहसीलदार को ज्ञापन दिया
  2. गांव के पास लगी हुई सभी जमीनों पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया गया,


यशपाल लोधी थालादिधावन, तहसील देवरी,
थालादिधावन - ग्राम पंचायत दिधावन में जहां देखो वहां सरकारी जमीनों पर दमंग लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। जैसे सार्वजनिक रास्ते दिधावन से करैया गोहा, दिधावन से कैकडा गोहा, स्कूल की जमीन जिसमें खेल मैदान था, गौशाला हेतु चारागाह भूमि पर अतिक्रमण, शासकीय तालाब जिस पर गांव के मवेशी पानी पीते हैं उस पर अतिक्रमण, गांव के खालियान वाली भूमि पर अतिक्रमण, पानी के टंकी के पास अतिक्रमण, शासकीय बाल बिहार की जगह पर अतिक्रमण, शासकीय नाला पर अतिक्रमण। इन अतिक्रमण के कारण गांव का विकास रुका हुआ है। इस सभी समस्याओं को बैठकर ग्राम पंचायत में सर्वसम्मति से ग्राम सभा में यह प्रस्ताव पारित किया गया। और सभी ग्राम वासियों ने सरपंच के नेतृत्व में मिलकर नायब तहसीलदार को अतिक्रमण हटाने के लिए ज्ञापन दिया गया।

गांव के चारों तरफ अतिक्रमण ने पैर पसारे 

ग्राम पंचायत दिधावन में अतिक्रमणकारियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने चारों तरफ पैर पसार लिए हैं। पर इन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ गांव के जनप्रतिनिधि अब तक चुप क्यों बैठे रहे यह चर्चा का विषय गांव में चल रहा है। क्या इन जनप्रतिनिधियों की राजस्व विभाग के अधिकारियों ने सुनी नहीं है। या अभी तक यह जनप्रतिनिधियों ने राजस्व विभाग को अवगत नहीं कराया है। यह ग्राम में यह चर्चा का विषय बना है।

सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि होने के बाद अतिक्रमण चाराम सीमा से ऊपर,

ग्राम पंचायत दिघावन में भाजपा पार्टी के सदस्य और वर्तमान में उदयपुरा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह पबैया, भाजपा पार्टी के सदस्य एवं वर्तमान में ग्राम पंचायत दिधावन के सरपंच प्रतिनिधि कुबेरसिंह लोधी दोनों जन प्रतिनिधि गांव के होते हुए और भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता होते हुए इन्हीं के गांव में चारों तरफ़ अतिक्रमणकारियों ने पैर पसारे लीजिए। एक गांव के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि होने के नाते और भाजपा पाटी के सक्रिय कार्यकर्ता होने के बाद भी दूसरी ओर भाजपा सरकार प्रदेश में होने के बाद भी अतिक्रमणकारियों के पर लगाम नहीं लगा सके यह चर्चाओं का विषय गांव के हर नागरिक कर रहे हैं। अब यह देखना है कि गांव के जनप्रतिनिधियों ने तहसील  जाकर तहसीलदार साहब को अतिक्रमण हटाने के लिए ज्ञापन दिया है।

एक सप्ताह पहले गांव से निकालने वाला गंदे पानी में गांव की सड़क डूब चुकी थी,

एक सप्ताह पहले थालादिघावन और पतई के बीच बनी सड़क पर गांव से निकलने वाला घरों का गंदा पानी नाले पर अतिक्रमण होने के कारण रुक गया था। जिससे सी सी सड़क जलमग्न हो गई थी। सड़क पार करने के लिए लोगों को गंदे पानी में से होकर निकलना पड़ रहा था। इसकी शिकार लोगों ने ग्राम के सरपंच जयवंतीबाई लोधी से की। सरपंच प्रतिनिधि ने इसकी शिकायत तहसीलदार को की। तहसीलदार द्धारा तत्कालीन संज्ञान में लेकर निरीक्षण करने के लिए सड़क पर पहुंच गए। वहां पर पहुंचकर देखा तो शिकायत सही पाई गई। तहसीलदार ने नाले का निरीक्षण किया गया तो वहां पर पानी को रोक रखा था। तहसीलदार ने खड़े होकर नाले का पानी निकलवाया जिससे सीसी सड़क पर आवागमन चालू हो सका। परंतु नाले के आसपास पूरा पानी नहीं निकलने के कारण पानी भरा हुआ है जिससे मच्छरों की भरमार होने लगी है जिससे मोहल्ला वासी परेशान चल रहे हैं। 

 तहसीलदार को ज्ञापन देने के लिए पहुंची सरपंच प्रतिनिधि के साथ ग्रामीण,

उदयपुरा जनपद उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह पवैया, ग्राम पंचायत दिघावन सरपंच प्रतिनिधि कुबेर सिंह लोधी, पूर्व सरपंच गुड्डा भैया, महेश कुमार धनोलिया,रामदयाल लिधोरिया, राजू जैन, रामस्वरूप तरसटिया, तुलसीराम तरसटिया, बब्लू धनोलिया, आदि ग्रामीणों के द्वारा ज्ञापन दिया गया।




    

*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here