अमेजन प्राइम वीडियो ने हॉरर फिल्म छोरी का ट्रेलर किया रिलीज - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 18 November 2021

अमेजन प्राइम वीडियो ने हॉरर फिल्म छोरी का ट्रेलर किया रिलीज


अमेजन प्राइम वीडियो ने हॉरर फिल्म छोरी का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। मराठी फिल्म लपाछापी को हिंदी में विशाल फुरिया ने रीमेक किया है। फिल्म में नुसरत भरूचा लीड रोल में हैं। छोरी 26 नवम्बर को प्राइम पर स्ट्रीम की जाएगी। नुसरत ने अधिकतर रोमांटिक फिल्में ही की हैं।

ट्रेलर से छोरी की दुनिया की झलक मिलती हैजिसमें साक्षी (नुसरत भरूचाएक गांव में पहुंचती है। जिस परिवार और घर में वो ठहरती हैवहां कुछ अजीब बातें हो रही हैं। ट्रेलर के दृश्यों में दिखाया गया है कि साक्षी गर्भवती हो जाती है और कुछ अमानवीय शक्तियां पीछे पड़ जाती हैंजिनका ताल्लुक अतीत की किसी रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना से है। ट्रेलर ऐसे सवालों के साथ छोड़ देता हैक्या साक्षी खुद को बचा पाएगीक्या वह अपने अजन्मे बच्चे की रक्षा कर पाएगीफिल्म में नुसरत भरूचा के साथ मीता वशिष्ठराजेश जायससौरभ गोयल और यानिया भारद्वाज मुख्य भूमिकाओं में हैं 

नुसरत भरुचा ने फिल्म को लेकर कहा, "हॉरर जैसी एक नई और अनोखी शैली में कदम रखना एक चुनौतीपूर्ण और रोमांचक अनुभव है। फिल्म की कहानी हॉरर में एंकर की गई हैजिसमें एक ऐसा दृष्टिकोण भी है और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इससे जुड़ पाएंगे। ट्रेलर एक बड़े रहस्य और डरावनेपन की एक झलक है जो सुलझने के लिए तैयार है। मुझे उम्मीद है कि दुनिया भर में प्राइम वीडियो के दर्शक इस फिल्म में हमारे इस काम को पसंद करेंगे  सराहना करेंगे और मैं उनकी प्रतिक्रियाओं इंतजार कर रही हूं।

निर्देशक विशाल फुरिया ने कहा, "छोरी एक ऐसी अनोखी कहानी है,जो दर्शकों के बीच पहुंचने के लिए बेकरार है। हमारा उद्देश्य छोरी जैसी डरावनी कहानी को फिल्म देखने वालों के एक व्यापक क्रॉस-सेक्शन तक ले जाना है और इस जॉनर के शौकीनों को डर का एहसास करवाना है।'' 

नुसरत ने अपने करियर में अधिकांश रोमांटिक फिल्मों में काम किया है। हालांकि, 2014 में आयी हॉरर फिल्म डर @ मॉल में उन्होंने फीमेल लीड रोल निभाया थाजिसमें जिम्मी शेरगिल लीड रोल में थे। नुसरतअक्षय कुमार की निर्माणाधीन फिल्म राम सेतु का हिस्सा भी हैं।




    

*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here