अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि भाजपा सरकार जनता का पैसा ‘कब्रिस्तान’ के लिए जमीन खरीदने पर नहीं, बल्कि मंदिरों के पुनर्निर्माण और सौंदर्यकरण पर खर्च कर रही है। उन्होंने विरोधियों को निशाना बनाते हुए कहा कि पहले राज्य का पैसा कब्रिस्तान के लिए जमीन खरीदने में उपयोग किया जाता था, लेकिन हमारी सरकार में ऐसा नहीं है। भाजपा मंदिरों के लिए पैसा खर्च कर रही है। अयोध्या के दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला। अयोध्या में भव्य राममंदिर के साथ-साथ विश्व के लिए यह पर्यटन का केन्द्र भी बनेगा। अभी तक केवल डेढ़ लाख श्रद्धालु ही आ रहे हैं, लेकिन अयोध्या को पर्यटन के शीर्ष पर लाने के लिए लगभग पांच करोड़ पर्यटकों को लाने की तैयारी है। अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाया जा रहा है। रामनगरी केवल आध्यात्मिक केन्द्र ही नहीं बल्कि रोजगार के लिए भी अयोध्या एक बड़ा केन्द्र बनेगा। जनता के धैर्य ने गलत कर्म करने वाले लोगों को पश्चाताप के मजबूर कर दिया है। जो कभी रामभक्तों पर गोली चलाने को लेकर गर्व करते थे वह अब रामभक्त बनने की प्रक्रिया में है।
समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि इनकी सत्ता में रामभक्त होना अपराध होता था। रामभक्तों पर गोली चलाने में गर्व महसूस करते थे, लेकिन अब समय बदल गया है कि यही रामभक्तों पर गोली चलाने वाले रामभक्त बनने की प्रक्रिया में हैं। आने वाले दिनों में यही गोली चलाने वाले अपने पूरे परिवार के साथ भगवान राम की पूजा करते दिखेंगे। यह भगवान राम की ताकत है कि इनको सही दिशा में लाएंगे। उन्होंने कहा कि रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अब अपने परिवार के साथ रामभक्त बनते नजर आएंगे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की जनता को तोहफा देते हुए कहा कि लगभग 15 करोड़ लोगों को अब मार्च 2022 तक मुफ्त अनाज मिलेगा। इसमें चावल, गेहूं के साथ-साथ दाल और तेल भी दिया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि 2017 से यही नारा जनता लगा रही थी कि योगी जी एक काम करो मंदिर का निर्माण करो। आप भूल गए लेकिन हम यह नारा नहीं भूले और मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। वह भी पूज्य संतों के इच्छानुसार।
Post Top Ad
Sunday, 7 November 2021
मंदिरों के पुनर्निर्माण और सौंदर्यकरण पर खर्च कर रहे धन:योगी
Tags
# Uttar pradesh
About Editor Desk MB24
Uttar pradesh
Label:
Uttar pradesh
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है
एके एन न्यूज नर्मदा पुरम कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Manoj Soni
email : amansoni.hbd@gmail.com
+919977239134
Narmadapuram

No comments:
Post a Comment