मंदसौर 5 मार्च 2022/ कलेक्टर श्री गौतम सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया द्वारा धुंधड़का गौशाला का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान गोशाला में निर्मित वृहद आकार के पोलिपोण्ड, गोमाता की परवरिश, गाय के गोबर से निर्मित विभिन्न उत्पाद, वर्मी कम्पोस्ट यूनिट गोशाला हेतु निर्मित किये जा रहे घास गोदाम,प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन किया । साथ ही उन्होंने गौशाला समिति के सदस्यों द्वारा गगौशाला का व्यवस्थित संचालन किये जाने हेतु प्रशंसा की। इस अवसर पर म.प्र. शासन के 1 मार्च से 5 मार्च तक पौध रोपण अभियान के अंतर्गत तीनो अतिथियों द्वारा गोशाला परिसर में पौधरोपण किया।
No comments:
Post a Comment