नर्मदापुरम l मकर संक्रांति के दिन नर्मदा के घाट पर सफाई अभियान जारी रहा। इस अभियान में समिति के सदस्यों ने हिस्सा लेकर लोगों को नर्मदा तट को साफ सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया। दरअसल, रविवार को जय हो समिति के अभियान के 164वें सप्ताह में समिति सदस्य नर्मदा सफाई अभियान में उतर गए। समिति अध्यक्ष अर्पित मालवीय का कहना है कि नर्मदा का पानी हम पीते हैं स्नान करते हैं तो उसकी साफ सफाई, सुंदरता बनाए रखने की जिम्मेदारी भी हमारी होनी चाहिए। इसमें कोई धर्म, जाति, समाज का बंधन नहीं है। सब आए और मिलकर नर्मदा की सफाई करें, नर्मदा तट पर पेड़ पौधे लगाए। ताकि नर्मदा साफ, स्वच्छ, सुंदर, अविरल बहती रहे। नर्मदा जीवनदायिनी है इसलिए अब यह अभियान बंद नहीं होना चाहिए। सफाई अभियान के दौरान समिति अध्यक्ष अर्पित मालवीय सहित समिति के विशाल बावरिया , सौरभ अहिरवार, राजा मालवीय, संजू प्रजापति, विकास गुप्ता, श्रेयांश गौर, प्रीतम चक्रवर्ती, अंकित सागर, अनुराग वर्मा, जतिन यादव, अमित हलधर, अर्पित यादव, नीलेश मालवीय, आकाश मांझी, दीपक कलोसिया, सूरज वर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment