कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति नीतू यादव एव नवनीत पाण्डे सीएमओ के नेतृत्व में नगर के 33 वार्डाे में स्वच्छता अभियान निरंतर जारी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 16 January 2023

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति नीतू यादव एव नवनीत पाण्डे सीएमओ के नेतृत्व में नगर के 33 वार्डाे में स्वच्छता अभियान निरंतर जारी


 

नर्मदापुरम्-  नीरज कुमार सिंह कलेक्टर द्वारा समीक्षा बैठक में स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 अंतर्गत नगरीय क्षेत्र के समस्त वार्डों को साफ-सुथरा करने हेतु विशेष अभियान चलाए जाने हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए।  कलेक्टर द्वारा निर्देश के परिपालन में नगरीय क्षेत्र के समस्त 33 वार्डाे को साफ-सुथरा एवं सौन्दर्ययुक्त बनाए जाने हेतु स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 अंतर्गत दिनांक 16 जनवरी से 25 जनवरी तक प्रातः 7 बजे से महाअभियान चलाया जाकर नगरीय क्षेत्र के प्रत्येक वार्डाे की समुचित साफ-सफाई व्यवस्था हेतु दल गठित किए गए है । मु.न.पा.अधिकारी नवनीत पाण्डेय द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण महाअभियान अंतर्गत समस्त वार्डों को पूर्णतः साफ-स्वच्छ एवं कीटणुरहित सौन्दर्ययुक्त बनाए जाने हेतु गठित दल के दल प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने निर्धारित वार्डो की समुचित साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें एवं प्रत्येक दिन अपने अपने प्रभार के वार्डों में कराई जा रही साफ-सफाई, कीटनाशी छिड़काव इत्यदि स्वच्छता का महाअभियान अंतर्गत किए जा रहे कार्यो का ब्यौरा प्रतिदिन सायं 6.बजे तक दिए जाने एवं इस महाअभियान कार्य में किसी भी प्रकार की बहानेबाजी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी एवं सौंपे गये कार्यों का पालन पूर्ण निष्ठा और लगन के साथ किए जाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए है। लापरवाही एवं बहानेवाजी की स्थिति में संबंधित के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित का होगा।
नगर पालिका अध्यक्ष  श्रीमति नीतू यादव  एवं मु.न.पा.अधिकारी नवनीत पाण्डे कुशल नेतृत्व में नगर ’’नर्मदापुरम्’’ के सम्पूर्ण 33 वार्डाे की समुचित साफ-सफाई कीटनाशी छिडकाव का कार्य सोमवार से नगरीय क्षेत्र के प्रत्येक वार्डो मे आरंभ कर दिया गया है है।  सोमवार के प्रथम दिवस स्वच्छता का महाअभियान अंतर्गत वार्ड क्र. 22 इच्छापूर्ति मंदिर के सामने नेशनल हाईवे, वार्ड क्र. 30 आजाद चौक चौराहे पर दूरसंचार विभाग के पास रेल्वे स्टेशन रोड़, रेल्वे की खाली जगह की गंदगी, वार्ड नं. 21 एसपीएम गेट नं. 3 एवं 4 रसूलिया क्षेत्र, वार्ड नं. 16, वार्ड नं. 23 पानी की टंकी के पास, वार्ड नं. 20, बैक ऑफ बड़ोदा के पास, वार्ड नं. 17 अग्रवाल बूट हाउस के सामने वार्ड नं. 23, वार्ड नं. 32 विष्णु बाग गार्डन के सामने, वार्ड नं. 16 गौर होटल के बाजू से नाली सफाई एव गिन्नी कंपाउण्ड, वार्ड नं. 32 गौरीशाह दरगाह के पीछे, सदर बाजार क्षेत्र, वार्ड नं. 18 इटारसी रोड, कोरीघाट पर्यटन, घाट, साधु वासवाणी स्कूल के पास, वार्ड न. 20 दुर्गा मंदिर के पास विवेकानंद घाट, बी.एस.एन.एल. चौराहा, सर्किट हाउस चौराहा, सब्जी मण्डी, वार्ड्र नं. 29 सिंधी कॉलानी खाली प्लाट में कचरा, वार्ड नं. 17 रॉयल मेडिकल के पास, नर्मदा महाविद्यालय तिराहा, वार्ड नं. 15, सेठानी घाट, वार्ड न. 24 आशीर्वाद नगर, वार्ड नं. 01, वार्ड नं. 06 रोड सफाई, बान्द्राभान रोड मालाखेड़ी वार्ड नं. 11  वार्ड नं. 12 गौर कॉलोनी विष्वकर्मा मंदिर मालाखेड़ी चक्कर रोड़, गोल्डन सिलीकॉन, वार्ड नं. 25 महिमा नगर, कलेक्टर बंगला मालाखेड़ी रोड, वार्ड नं. 33, सर्किट हाउस चौराहा इत्यादि नगरीय क्षेत्र के अन्य स्थलों पर समुचित साफ-सफाई कराई गई एवं कचरे के ढोरों को जे.सी.बी. एवं ट्रेक्टर-ट्रॉली के माध्यम से उठवाया गया, चौक पड़ी हुई नालियों की सफाई एवं व्याप्त गंदगी बाले स्थलों पर कीटनाशी छिड़काव का कार्य कराया गया।

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here