- AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 24 January 2023

 गणतंत्र दिवस समारोह की हुई फाइनल रिहर्सल,

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने तैयारियों का लिया जायजा

मनोज सोनी की रिपोर्ट

नर्मदापुरम / जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय समारोह की फाइनल रिहर्सल की गई। जिसमें मुख्य अतिथि बने अपर कलेक्टर मनोज कुमार ठाकुर ने तिरंगा फहराकर कर परेड की सलामी ली। इस मौके पर पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजाई गई, वहीं अतिथियों द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। रिहर्सल के दौरान हर्ष फायरिंग, मार्च पास्ट, परेड कमांडो से अतिथियों द्वारा परिचय प्राप्त किया गया एवं स्कूली बच्चों ने पीटी एवं सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

      कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत, अपर कलेक्टर मनोज कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अवधेश प्रताप सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, एसडीओपी पराग सैनी , तहसीलदार शैलेंद्र बड़ोनिया, होमगार्ड बल के जिला कमांडेंट  राजेश जैन सहित कार्यक्रम संचालन व्याख्याता राजेश जयसवाल एवं आरती शर्मा द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment

संभाग आयुक्त ने तीन सहायक पशु चिकित्सको को सार्थक ऐप पर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने पर तत्काल प्रभाव से किया निलंबित संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को उक्त तीनों चिकित्सकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश

एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  संभाग आयुक्त ने तीन सहायक पशु चिकित्सको को सार्थक ऐप पर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने पर तत्काल प्रभाव से किया निलंबित...

Post Top Ad

Responsive Ads Here