मॉं नर्मदा जयंती महोत्सव एवं नर्मदापुरम् के गौरव-दिवस को भव्य एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाएं सीएमओ नवनीत पांडे
मनोज सोनी की विशेष रिपोर्ट
नर्मदापुरम्- मॉं नर्मदा जयंती महोत्सव एवं नर्मदापुरम के गौरव दिवस को भव्य और हर्षो उल्लास के साथ मनाया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पांडे ने देते हुए बताया कि 27 एवं 28 जनवरी को मॉं नर्मदा जयंती महोत्सव मुख्य कार्यक्रम के साथ नगर में ’’गौरव दिवस’’ कहां पर भव्य रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर नगर के प्रबुद्ध नागरिकों से अपील है कि सभी अपने-अपने घरों में रोशनी करें, रंगोली डालें एवं नगर नर्मदापुरम् के इस महापर्व को भव्य रूप देने हेतु मुख्य दिवस को दीपोत्सव के रूप में मनायें । इस हेतु अपने-अपने घरों में 11-11 दीप प्रज्वलित करें एवं मॉं नर्मदा के तट पर अधिक से अधिक दीप प्रज्ज्वलित करें।
सांसद राव उदय प्रतापसिंह, विधायक डॉ. सीतासरन् शर्मा, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति नीतू यादव एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पाण्डेय द्वारा नगर की सभी प्रबुद्ध जनता से अपील है कि मॉं नर्मदा जयंती महोत्सव के साथ नर्मदापुरम् का ’’गौरव-दिवस’’ मनाया जा रहा है। जिससे इन दिनों नर्मदा पुरम नगरी में धार्मिक वातावरण बना हुआ है । इस अवसर पर अपने वार्ड, गली मोहल्ले और नगर के समस्त मंदिरों में साफ-सफाई करें
इस मौके पर 28 जनवरी को प्रातः नगर के सभी मंदिरों मेें ध्वजा फहराई जाएगी और सुंंदरकाण्ड पाठ किया जावे। सायंकाल मंदिरों में भगवान की आरती के साथ-साथ दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा । जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता हो। आम नागरिकों से मॉं नर्मदा जयंती महोत्सव एवं गौरव-दिवस को पूर्ण हर्षो-उल्लास एवं भव्य रूप से मनाये जाने की अपील मॉ नर्मदा जयंती महोत्सव समिति, जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम् द्वारा की गई है। नगर के गौरवशाली पर्व को भव्य रूप में मनाये जाने हेतु नगर की सभी जनता एवं सामाजिक संस्थाओंं से इस कार्य मे आगे आकर अपनी सहभागिता प्रदान करने और अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।


No comments:
Post a Comment