नर्मदापुरम जिले में हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने फहराया तिरंगा, परेड की सलामी ली मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 26 January 2023

नर्मदापुरम जिले में हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने फहराया तिरंगा, परेड की सलामी ली मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया



नर्मदापुरम जिले में हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने फहराया तिरंगापरेड की सलामी ली

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया मनोज सोनी की विशेष रिपोर्ट

नर्मदापुर ।  जिले में 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में नर्मदापुरम कलेक्टर  नीरज  कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया।

     कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के पश्चात गुब्बारे हवा में मुक्त विचरण के लिए छोड़े। तत्पश्चात परेड दलो द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया गया। परेड दल का नेतृत्व परेड कमांडर रक्षित निरक्षक विजय कुमार दुबे द्वारा किया गया। परेड उप कमांडर सूबेदार विनय अडलक रहे। कलेक्टर श्री सिंह ने दल नायकों से परिचय भी प्राप्त किया। इसके पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

      मुख्य समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक नर्मदापुरम डॉ.सीतासरन शर्मा ,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा बाई पटेलनगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति नीतू महेन्द्र यादवजनपद अध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौकसेश्रीमति माया नारोलिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर श्री श्रीमन् शुक्लाउप पुलिस महानिरीक्षक जगत सिंह राजपूतपुलिस अधिक्षक डॉ गुरकरन सिंहफील्ड डायरेक्टर एसटीआर एलकृष्ण मूर्ति, कर्नल हरप्रीत सिंहसीईओ जिला पंचायत एसएस रावतअपर कलेक्‍टर श्री मनोज कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, पियुष शर्मा, भगवती चौरे सहित गणमान्य नागरिकपत्रकारगण एवं अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन व्यख्याता शिक्षा विभाग राजेश  जैसवाल और आरती शर्मा ने किया। कार्यक्रम में एकरुपता के साथ स्कूली बच्चों ने शानदार पीटी का प्रदर्शन किया।

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बिखेरी इंद्रधनुषी छटाकलेक्टर ने किया बच्चों का उत्साह वर्धन

      मुख्य कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की इंद्र धनुषी छटा बिखेरी। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया। कार्यक्रम में देशभक्ति पर केंद्रित गीत " गगन कहे विजय भव" और "भाग भाग रे भाग फिरंगी " गीत पर मनमोहक प्रस्तुति समेरिटस स्कूल की 110 छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई बनी छात्रा कु मान्यता दीक्षित ने घुड़सवारी करते हुए लोगों का मनमोहा। कन्या शिक्षा परिसर पवारखेड़ा की छात्रा जनजातीय संस्कृति पर केंद्रित गीत" आदिवासी जंगल रखवाला रे़" पर आकर्षक प्रस्तुति दी। नर्मदावैली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरसपूत शहीद भगतसिंहसुखदेव एवं राजगुरु के बलिदान को उल्लेखित करती हुई रोमांच से भरी नृत्य की प्रस्तुति दी। शासकीय कन्या स्कूल जुमेरती के छात्राओं ने भारत की विविध भाषाओं और संस्कृति को एक सूत्र में पिरोने वाली आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। एकलव्य स्कूल भरगदा के बच्चों ने जनजातीय संस्कृति को समावेश करते हुए आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। गीत के बोल थे "ए गोइया रेए गोईया" ।

आकर्षक झाकियों का प्रर्दशन

      वनमंडल विभाग नर्मदापुरम द्वारा वन्य प्राणी संरक्षणऊर्जा संरक्षणपेसा एक्ट से मिले जनजातीय वर्ग को अधिकारअनुभूति योजनासंबल योजना की थीम पर  केंद्रित झाकी का प्रदर्शन किया। इसी प्रकार शिक्षा विभाग द्वारा आत्मारक्षा परीक्षण, खेलों इंडियामोगली उत्सवसीएम राइज स्कूल की थीम पर आधारितस्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान योजनामुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना की थीम परजनजातीय कार्य विभाग द्वारा अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजनाआवास सहायता योजना की थीम परजिला पंचायत द्वारा पेसा एक्ट के मिले अधिकारों पर जनजागरूकता की थीम पररेशम विभाग ने कुकुन निर्माण और बाजार को प्रदर्शित करते हुए, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना की थीम परउद्यानिकी विभाग द्वारा खाद्य प्रसंकरण इकाई की थीम पर आधारित,महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र को प्रदर्शित करती हुई झाकी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन से हर घर नल से जल को प्रदर्शित करती हुई झाकी। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन मूंग  के उपार्जन पर प्रथम स्थानकिसान खेत पाठशालाफसल विविधिकरण मूंग उपार्जन परामर्श केन्द्र को प्रदर्शित करती हुई झाकी का प्रदर्शन किया गया। केंद्रीय जेल विभाग द्वारा पहली खुली जेलबंदियों को विभिन्न स्किल से प्रशिक्षण को प्रदर्शित करती हुईलोक सेवा प्रबंधन विभाग द्वारा विभिन्न सेवाओं के समय पर प्रदाय करते हुए सुशासन को परिलक्षित करती हुई झाकी का प्रदर्शन किया गया। नगरपालिका नर्मदापुरम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण अन्तर्गत कबाड़ से जुगाडजैविक खाद निर्माणकचरे का उचित प्रबंधन की थीम पर झाकी का प्रदर्शन किया गया।

परेड में एसएएफ सांस्कृतिक कार्यक्रम में सेमीरिटंस एवं झांकी प्रदर्शन में कृषि विभाग को मिला प्रथम पुरस्कार

      कार्यक्रम में निर्णायक दल द्वारा परेड प्रदर्शन में एसएएफ को प्रथमद्वितीय जिला पुलिस बल नर्मदापुरम,तृतीय पुरूस्कार एनसीसी कमांडर आर्मी विंग को प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सेमेरिटनस स्कूल को प्रथम पुरुस्करद्वितीय नर्मदावैली इंटरनेशनल एवं तृतीय पुरूस्कार एकलव्य स्कूल भरगदा को मिला। झाकियों के प्रदर्शन में प्रथम किसान कल्याण एवं कृषि विभागद्वितीय पुरुस्कार नगरपालिका नर्मदापूरम और तृतीय पुरूस्कार शिक्षा विभाग को प्राप्त हुआ।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

      उत्कृष्ट कार्य करने पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री पराग सैनीपरेड कमांडर विजय कुमार दुबेअवैध मादक पदार्थों में उल्लेखनीय कार्य करने पर उप निरीक्षक सुनील घावरीउप निरीक्षक माखननगर खुमान सिंहगुदाल सिंहसोनाली चौधरीसूबेदार विनय अडलकनिरीक्षक उमेश तिवारीनिरीक्षक विक्रम रजकनिरीक्षक संतोष सिंह चौहान,  कलेक्टोरेट कार्यालय में सौपे  दायित्व के बेहतर निर्वहन के लिए श्री राजेन्द्र मालवीयश्री वीरेन्द्र तिवारीश्री गोकुल प्रसाद यादवश्री मनोज चंद्रयाणसुनील शर्माशिवम पांडेशुभम धुर्वेकमल यादव जनपद नर्मदापुरम अन्तर्गत दीपक बडकुरकेंद्रीय जेल के अंतर्गत नरेश सोनीआत्मा भारतीजिला कोषालय अन्तर्गत मधु अग्रवालडीपी धुर्व  राजेश प्रधानरजीता रघुवंशी तवा परियोजना अंतर्गत आदित्य दुबेअभिमन्यु,

महिला एवं बाल विकास के अंतर्गत प्रमोद गौरप्रीति यादव जीवोदय सोसायटी, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड के अंतर्गत राजेश जैनकैलाश चंद्रदुबेओपीरघुवंशीजितेन्द्रगजेन्द्रछोटेलालअभिजीतश्यामलप्रियासोनलभीमसिंहखेल एवं युवा कल्याण के अंतर्गत आर्यन जानसेलियो, मनीषा पासेमध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण वितरण कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत बीएस परिहारकलेक्ट्रेट कार्यालय रीडर शाखा के अंतर्गत अजयराज सिंह गुर्जर,

विधायक महोदय द्वारा जय हो संस्थाचिकित्सा एवं स्वास्थ्य के अंतर्गत आनंद सोनीनगरपालिका अंतर्गत प्रशांत जेनआबकारी अंतर्गत सुयश फौजदारलोक सेवा प्रबंधन अंतर्गत रजीव रंजन सिंह जीएस राजपूत भारती पांडेमिथलेश यादवखनिज विभाग अंतर्गत विजय सिंह महरशिक्षा विभाग अंतर्गत अशुमन चटर्जीआयुषमान चटर्जीमाही तलरेजालक्ष्य रघुवंशीभू अभिलेख विभाग के अंतर्गत राहुल बारीवाकन्हैयालाल बौरासी प्रवीण मेहराराजस्व विभाग अंतर्गत तृप्ती पटेरियानिधि लोचीश्याम सिंह उईकअनुविभागीय कार्यालय राजस्व अंतर्गत अरविंद पटेलजिला पंचायत अंतर्गत योगेन्द्र राय आदि को उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।

No comments:

Post a Comment

संभाग आयुक्त ने तीन सहायक पशु चिकित्सको को सार्थक ऐप पर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने पर तत्काल प्रभाव से किया निलंबित संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को उक्त तीनों चिकित्सकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश

एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  संभाग आयुक्त ने तीन सहायक पशु चिकित्सको को सार्थक ऐप पर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने पर तत्काल प्रभाव से किया निलंबित...

Post Top Ad

Responsive Ads Here