सर, हमें भी प्रधानमंत्री जी से सवाल पूछना है परीक्षा पे चर्चा के बाद समेरिटंस की छात्रा ने जताई जिज्ञासा कार्यक्रम में सांसद, विधायक कलेक्टर, डीईओ रहे मौजू - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 27 January 2023

सर, हमें भी प्रधानमंत्री जी से सवाल पूछना है परीक्षा पे चर्चा के बाद समेरिटंस की छात्रा ने जताई जिज्ञासा कार्यक्रम में सांसद, विधायक कलेक्टर, डीईओ रहे मौजू



 सर, हमें भी प्रधानमंत्री जी से सवाल पूछना है
परीक्षा पे चर्चा के बाद समेरिटंस की छात्रा ने जताई जिज्ञासा
कार्यक्रम में सांसद, विधायक कलेक्टर, डीईओ रहे मौजूद

नर्मदापुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वार्षिक आयोजन परीक्षा पे चर्चा के दौरान शुक्रवार को समेरिटंस इंग्लिश मीडियम हायर सेकंडरी स्कूल नर्मदापुरम की छात्रा हर्षिता शर्मा न सांसद राव उदय प्रताप सिंह से जानना चाहा कि हम प्रधानमंत्री जी से सवाल कैसे पूछ सकते हैं? इस पर सांसद ने कहा कि अगली बार आपकी जिज्ञासा जरूर शांत कराएंगे। परीक्षा पे चर्चा के दौरान समेरिटंस स्कूल को जिले का नोडल स्कूल बनाया गया था। इस दौरान सांसद श्री राव अलावा क्षेत्रीय विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, कलेक्टर नीरज सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती वाधवा, प्रदेश महिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया विशेष रूप से मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में कक्षा नवमीं से लेकर 12वीं तक के सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे। 
कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व सांसद श्री राव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय था जब घरों में पढ़ाई को उतनी प्राथमिकता नहीं दी जाती थी, लेकिन अब समय बदल गया है। अब हरेक घर में पढ़ाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। माता-पिता बच्चों की शिक्षा और समय के आधार पर ही घरों के कार्यक्रम तय कर रहे हैं। यह अच्छी बात है। बच्चे भी पहले से अधिक गंभीर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार बच्चे उचित मार्गदर्शन के अभाव में भटक जाते हैं। उन्हें सही मार्ग दिखाने के लिए ही प्रधानमंत्री हर साल बच्चों से सीधा संवाद करते हैं। 
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि शिक्षा जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण है। बच्चों को मन लगाकर पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री और अच्छा जीवन और व्यवसाय ही नहीं देती, अपितु वह हमें संस्कार और जीवन जीने की कला भी सिखाती है। 
विद्यालय की प्रशंसा
अतिथियों श्री राव और कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यालय के संस्कारक्षम वातावरण और शिक्षण पद्यति की भूरि-भूरि प्रशंसा की। श्री राव ने कहा कि विद्यालय कभी भी व्यावसायिक दृष्टिकोण से नहीं चलाए जा सकते। समेरिटंस ग्रुप के सात विद्यालय इसका प्रमाण है कि संस्था के डायरेक्टर डॉ आशुतोष शर्मा पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ यह कार्य कर रहे हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने गणतंत्र दिवस के आयोजन में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा दी कई प्रस्तुति की जमकर प्रशंसा की। साथ कार्यक्रम के पूर्व छात्रा याशिका द्वारा किए गए नृत्य पर उन्होंने कहा कि ऐसा लगा मानो कोई अंतरराष्ट्रीय स्तर का कलाकार प्रस्तुति दे रहा हो। 
मोदी जी ने दिए मंत्र
परीक्षा पे चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने विद्यार्थियों को कई मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को हार्ड वर्क स्मार्टनेस के साथ करना चाहिए। इसके लिए उन्होंने प्यासे कौवे की कहानी को नए अंदाज में सुनाया। उन्होंने परीक्षा में होने वाली नकल और अन्य अनुचित संसाधनों के उपयोग पर कहा कि यह उन्हें नंबर तो दिला सकते हैं, लेकिन जिंदगी में सफलता नहीं दिला सकते, इसलिए आपको इससे दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने लिए, अपनों के लिए, अपनों से सीखते हुए जीना चाहिए। 
अपनी मां से सीखें मैनेजमेंट और समर्पण
उन्होंने बच्चों से कहा कि उन्हें कार्य के प्रति समर्पण और मैनेजमेंट अपनी मां से सीखना चाहिए। उन्होंने पता होता है कि कब क्या करना है और कैसे करना है? वह दिनभर काम करती है और की थकती नहीं। खाली समय में भी वह रचनात्मक कार्य करके ही अपनी थकान मिटाती है। वह दिनभर के कामों का इस तरह मैनेजमेंट करती है कि कभी किसी को भी परेशानी नहीं होती। 
दिया पढ़ने का मंत्र
श्री मोदी ने बच्चों को पढ़ने का मंत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि आप अपनी पढ़ाई को 20-20 मिनट के स्लाट में बांटें। सबसे पहले वह विषय पढ़ें जो अपको कठिन लगता है। फिर वह पढ़ें जो आपकी रूचि का है। इस तरह आपको पढ़ाई बोझ नहीं लगेगी। कार्यक्रम के बाद अतिथियों ने विद्यालय की लायब्रेरी का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन निदेशक डॉ आशुतोष शर्मा ने दिया। संचालन कार्यक्रम के समन्वयक दिनेश शर्मा ने किया जब आभार प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत ने व्यक्त किया। 
-------------------
गणतंत्र दिवस पर समेरिटंस की तिरंगी सफलता
नर्मदापुरम, माखननगर और बायां के स्कूल रहे प्रथम

नर्मदापुरम। गणतंत्र दिवस का पर्व समेरिटंस ग्रुप आफ स्कूल्स में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान ग्रुप के तीन स्कूल नर्मदापुरम, माखननगर और बायां के विद्यार्थियों द्वारा मुख्य कार्यक्रमों में दी गई प्रस्तुति को जमकर सराहा गया और उन्हें अपने-अपने कार्यक्रमों में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर समूह को मिली इस तिरंगी सफलता को लेकर समूह में उत्साह का वातावरण है। 
नर्मदापुरम के मालाखेड़ी रोड स्थित सांदीपनि परिसर के बच्चों ने पुलिस परेड ग्राउंड पर करीब 250 बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किया तो अतिथि समेत नागरिकगण दंग रह गए। विद्यालय के बच्चों द्वारा दिखाए गए करतब और  अश्वारोही लक्ष्मीबाई को देखकर लोगों ने दांतों तले अंगुलि दबा ली। देशभक्ति से जयकारों से आसमान गूंज गया। इस प्रस्तुति को प्रथम पुरस्कार दिया गया। 
इसी प्रकार माखनगर में आयोजित मुख्य समारोह में स्कूल के करीब 40 बच्चोें ने योगासनों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए योगासनों को सभी ने सराहा। यह कार्यक्रम माखननर में प्रथम रहा। जबकि बायां स्कूल के 16 बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित नृत्य नाटिका पेश की, जिसे प्रथम पुरस्कार दिया गया। 
सभी संस्थाओं में झंडावंदन
ग्रुप की सभी शालाओं माता महाकाली परिसर जुमेराती, आंजनेय परिसर माखननगर, ज्ञान-विज्ञान परिसर पिपरिया, शीतला माता परिसर सोहागपुर, मां विजयासन परिसर बायां सहित सांदीपनि परिसर मुख्य शाखा में झंडावंदन कार्यक्रम हुआ। यहां बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों को मिष्ठान्न वितरण किया गया।
-------------

No comments:

Post a Comment

जिले में पेट्रोल, डीज़ल एवं एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति पूरी तरह सुचारू : जिला आपूर्ति अधिकारी नागरिकों से अपील अनावश्यक रूप से ईंधन का स्टॉक न करें

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    जिले में पेट्रोल, डीज़ल एवं एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति पूरी तरह सुचारू : जिला आपूर्ति अधिकारी नागरिक...

Post Top Ad

Responsive Ads Here