बसंत पंचमी की सुबह सबसे पहले तिरंगे को दी सलामी। - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 27 January 2023

बसंत पंचमी की सुबह सबसे पहले तिरंगे को दी सलामी।


 
बसंत पंचमी की सुबह सबसे पहले तिरंगे को दी सलामी।

नर्मदा पुरम । स्प्रिंग डेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह सबसे पहले झंडा वंदन किया एवं सभी बच्चों शिक्षक एवं अभिभावकों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी उसके पश्चात देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। बच्चों द्वारा जिले के कार्यक्रम परेड ग्राउंड नर्मदापुरम में मध्यप्रदेश गान की प्रस्तुति भी दी गई । संस्था अध्यक्ष. पी. के. चटर्जी एवं  डायरेक्टर श्री सुभाशीष चटर्जी द्वारा शाला मैं ध्वजारोहण कर बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व के विषय में बताया  गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती मोना चटर्जी द्वारा दिया गया।  तत्पश्चात समूह गान, नृत्य, भाषण, देशभक्ति से प्रेरित कविता एवं फैंसी ड्रेस कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।मंच संचालन स्कूल विद्यार्थी प्रतिभा मीना एवं शुभम चौबे द्वारा किया गया।  अंत में आभार प्रदर्शन वाइस प्रिंसिपल श्रीमती लक्ष्मी पलोहिया द्वारा किया गया।
बच्चों द्वारा उसके बाद बसंत पंचमी भी शाला में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जिसमें मां सरस्वती की विधिवत पूजा की गई तथा बच्चों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई ।
मां सरस्वती पूजा में अतिथि के रूप में डॉ शोभा दुबे रिटायर्ड प्रिंसिपल गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, श्रीमती मीनाक्षी तिवारी रिटायर्ड प्रिंसिपल डीपीएस सिंगरौली व श्रीमती नीलिमा दीवान उपस्थित रहीं। श्रीमती जूही चटर्जी एवं शिक्षको द्वारा पूजा कार्यक्रम संपन्न किया गया। हवन पूजन के बाद सभी स्कूल स्टाफ व बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया।
भवदीय ।

मोब- 8085551818

No comments:

Post a Comment

समेरिटंस विद्यालयों के परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम   समेरिटंस विद्यालयों के परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा ब...

Post Top Ad

Responsive Ads Here