बाघ की खाल जप्त, आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 13 January 2023

बाघ की खाल जप्त, आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

 

नर्मदापुरम / गत 12 जनवरी 2023 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरमटाइगर स्ट्राइक फोर्स नर्मदापुरम तथा पश्चिम छिंदवाड़ा वनमंडल के संयुक्त दल द्वारा ग्राम भाखरा तहसील जुन्नारदेव तथा व पोस्ट दमुआ जिला छिंदवाड़ा के निवासी महेश वल्द लखन सूर्यवंशी के निवास पर छापा मारकर एक नग बाघ की खाल मौके पर जप्त कर जप्ती की कार्यवाही की गई। क्षेत्र संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि मौके पर बाघ की खाल बरामद कर अपराध में प्रयुक्त सामग्री जप्त कर सीलबंद की गई तथा वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत वन अपराध प्रकरण 16755/06 दिनांक 12 जनवरी 2023 जारी किया गया। यह कार्यवाही क्षेत्रसंचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व एल कृष्णमूर्ति के निर्देश पर की गई। संयुक्त दल में अधीक्षक बोरी अभ्यारण्य धीरज सिंह चौहानपरिक्षेत्र अधिकारी तवा बफर निशांत डोसीपरिक्षेत्र अधिकारी बोरी नवल सिंह चौहानवनपाल टाइगर स्ट्राइक फोर्स मुकेश पटेलवनरक्षक पदम सिंह राजपूतवनरक्षक चूरना श्रीमती गंगा  कुमरेपरिक्षेत्र सहायक दमुआ विनोद कुमार परतेतीवनरक्षक श्रीमती वसुंधरा इवने एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। क्षेत्र संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम ने बताया है कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्वटाइगर स्ट्राइक फोर्स द्वारा उक्त घटित अपराध की जाँच की आगामी कार्यवाही की जा रही

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here