मकर संक्रांति 14 जनवरी एवं संक्रांति पुण्यकाल 15 जनवरी के अवसर पर कानून व्यवस्था के लिए अधिकारियों/ कार्यपालिक दण्‍डाधिकारीयों को प्रभारी अधिकारी बनाया गया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 13 January 2023

मकर संक्रांति 14 जनवरी एवं संक्रांति पुण्यकाल 15 जनवरी के अवसर पर कानून व्यवस्था के लिए अधिकारियों/ कार्यपालिक दण्‍डाधिकारीयों को प्रभारी अधिकारी बनाया गया


नर्मदापुरम । जिले में 14 जनवरी मकर संक्रांति पर्व एवं 15 जनवरी को संक्रांति पुण्यकाल के अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नर्मदापुरम मनोज कुमार ठाकुर ने जिले के समस्त अनुविभागीय दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। संबंधित अनुविभागीय दंडाधिकारी अपने-अपने अनुविभाग स्तर आने वाले घाटों पर उल्लेखित त्यौहार/पर्व के दौरान कानून व्यवस्था रखने के लिए जिम्मेदार होंगे। साथ ही अपने-अपने अनुविभाग अंतर्गत आने वाले घाट स्थलों पर कार्यपालिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभारी अधिकारी होंगे। संबंधित अनुविभागीय दंडाधिकारी अपने कर्तव्य स्थल पर नियत दिनांक एवं समय पर पहुँचकर दूरभाष द्वारा अपनी उपस्थिति की सूचना अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नर्मदापुरम को अवगत करायेंगे एवं सौंपे गये दायित्वों का संपादन करेंगे। इसके अलावा पुलिस विभाग नर्मदापुरम द्वारा कार्यपालिक दंडाधिकारियों के साथ समुचित पुलिस बल तैनात करने एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नर्मदापुरम द्वारा जिले के समस्त घाट स्थलों पर एम्बुलेंस मय चिकित्सकों की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करेंगे।


      अनुविभागीय दंडाधिकारी नर्मदापुरम श्रीमती मोहिनी शर्मा, अनुविभागीय दंडाधिकारी इटारसी मदन सिंह रघुवंशी, अनुविभागीय दंडाधिकारी सोहागपुर अखिल राठौर, अनुविभागीय दंडाधिकारी पिपरिया नितिन टाले एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी सिवनीमालवा अनिल कुमार जैन अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रभारी रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here