अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होगा जिला सम्मेलन छात्र उद्घोष - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 13 January 2023

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होगा जिला सम्मेलन छात्र उद्घोष


 

नर्मदा पुरम । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्य भारत प्रांत के महामंत्री केतन चतुर्वेदी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि छात्र उद्घोष जिला सम्मेलन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अमृत महोत्सव के अंतर्गत होने वाला कार्यक्रम है । छात्र उद्घोष प्रांत के समस्त 18 जिलों में आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन प्रांत अधिवेशन की तर्ज पर जिला स्तर पर संपन्न होगा । इसका उद्देश्य है कि महत्तम स्थान से अधिकतम छात्रों का समायोजन हो और अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इसमें सहभागिता कर सकें , समस्त परिसर कार्यकारिणी को भी इसमें प्रतिभागी होने के अवसर मिल सके । इसमें प्रांत अधिवेशन की तरह ही उद्घाटन, प्रस्ताव, शोभायात्रा एवं खुली सभा की जाएगी ।  इससे जुड़कर एक-एक कार्यकर्ता को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं उसकी गतिविधियों को समझने एवं सीखने का अवसर मिलेगा प्रत्येक जिला स्तर पर लगभग साडे तीन हजार से लेकर आठ हजार संख्या का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर देवा रूसिया नगर मंत्री नर्मदा पुरम , अनिकेत दुबे प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, अभिषेक पटेल जिला छात्रावास प्रमुख आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here