सड़क सुरक्षा नियमों का प्रभावी ढंग से पालन किया जाए :सांसद राव उदय प्रताप सिंह सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित नर्मदापुरम / सांसद राव उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। सांसद श्री सिंह द्वारा बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक नर्मदापुरम डॉ सीतासरन शर्मा, विधायक पिपरिया श्री ठाकुरदास नागवंशी , विधायक सिवनीमालवा प्रेमशंकर वर्मा , साडा अध्यक्ष कमल धूत तथा कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत, अपर कलेक्टर मनोज कुमार ठाकुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह तथा सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहें। सांसद श्री सिंह ने कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जरूरी है कि सड़क सुरक्षा के नियमों का प्रभावी ढंग से पालन किया। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जुर्माने की कार्यवाही की जाए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि माननीय हाईकोर्ट के निर्देशानुसार जिले में सघन चेकिंग की कार्रवाई एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माने की कार्यवाही सतत की जा रही है। विधायक नर्मदापुरम डॉक्टर शर्मा ने कहा कि नर्मदापुरम नगर में बस स्टैंड के दो हिस्से है। प्रयास हो कि हरदा, रेहटी की ओर जाने वाली बसें पुराने बस स्टैंड से एवं पिपरिया, बालाघाट की ओर जाने वाली बस मुख्य बस स्टैंड से रवाना की जाए। बसे नगर के निर्धारित पॉइंट के अलावा अन्य स्थानों पर यात्रियों को बैठाने के लिए न रुके। बस स्टैंड के उन्नयन के लिए बस स्टैंड की जमीन नगरपालिका को हैंड ओवर करने की कार्यवाही की जाए। विधायक सिवनीमालवा श्री वर्मा ने कहा कि सिवनी मालवा में ट्रैफिक प्रबंधन के लिए ओवर ब्रिज के दूसरे हिस्से की ओर अप्रोच रोड बनाई जाए। विधायक पिपरिया श्री नागवंशी ने कहा कि लाइसेंस बनाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा नियमित अंतरालो में कैंप लगाए जाएं। - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 23 January 2023

सड़क सुरक्षा नियमों का प्रभावी ढंग से पालन किया जाए :सांसद राव उदय प्रताप सिंह सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित नर्मदापुरम / सांसद राव उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। सांसद श्री सिंह द्वारा बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक नर्मदापुरम डॉ सीतासरन शर्मा, विधायक पिपरिया श्री ठाकुरदास नागवंशी , विधायक सिवनीमालवा प्रेमशंकर वर्मा , साडा अध्यक्ष कमल धूत तथा कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत, अपर कलेक्टर मनोज कुमार ठाकुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह तथा सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहें। सांसद श्री सिंह ने कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जरूरी है कि सड़क सुरक्षा के नियमों का प्रभावी ढंग से पालन किया। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जुर्माने की कार्यवाही की जाए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि माननीय हाईकोर्ट के निर्देशानुसार जिले में सघन चेकिंग की कार्रवाई एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माने की कार्यवाही सतत की जा रही है। विधायक नर्मदापुरम डॉक्टर शर्मा ने कहा कि नर्मदापुरम नगर में बस स्टैंड के दो हिस्से है। प्रयास हो कि हरदा, रेहटी की ओर जाने वाली बसें पुराने बस स्टैंड से एवं पिपरिया, बालाघाट की ओर जाने वाली बस मुख्य बस स्टैंड से रवाना की जाए। बसे नगर के निर्धारित पॉइंट के अलावा अन्य स्थानों पर यात्रियों को बैठाने के लिए न रुके। बस स्टैंड के उन्नयन के लिए बस स्टैंड की जमीन नगरपालिका को हैंड ओवर करने की कार्यवाही की जाए। विधायक सिवनीमालवा श्री वर्मा ने कहा कि सिवनी मालवा में ट्रैफिक प्रबंधन के लिए ओवर ब्रिज के दूसरे हिस्से की ओर अप्रोच रोड बनाई जाए। विधायक पिपरिया श्री नागवंशी ने कहा कि लाइसेंस बनाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा नियमित अंतरालो में कैंप लगाए जाएं।


 सड़क सुरक्षा  नियमों का प्रभावी ढंग से पालन किया जाए :सांसद  राव उदय प्रताप सिंह

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

नर्मदापुरम / सांसद राव उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। सांसद श्री सिंह द्वारा बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक नर्मदापुरम डॉ सीतासरन शर्मा,  विधायक पिपरिया श्री ठाकुरदास नागवंशी , विधायक सिवनीमालवा प्रेमशंकर वर्मा , साडा अध्यक्ष कमल धूत तथा कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत, अपर कलेक्टर मनोज कुमार ठाकुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह तथा सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहें।

      सांसद श्री सिंह ने कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जरूरी है कि सड़क सुरक्षा के नियमों का प्रभावी ढंग से पालन किया। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जुर्माने की कार्यवाही की जाए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि माननीय हाईकोर्ट के निर्देशानुसार जिले में सघन चेकिंग की कार्रवाई एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माने की कार्यवाही सतत की जा रही है।

विधायक नर्मदापुरम डॉक्टर शर्मा ने कहा कि नर्मदापुरम नगर में बस स्टैंड के दो हिस्से है। प्रयास हो कि हरदा, रेहटी की ओर जाने वाली बसें पुराने बस स्टैंड से एवं पिपरिया, बालाघाट की ओर जाने वाली बस मुख्य बस स्टैंड से रवाना की जाए। बसे नगर के निर्धारित पॉइंट के अलावा अन्य स्थानों पर यात्रियों को बैठाने के लिए न रुके। बस स्टैंड के उन्नयन के लिए बस स्टैंड की जमीन नगरपालिका को हैंड ओवर करने की कार्यवाही की जाए।

      विधायक सिवनीमालवा श्री वर्मा ने कहा कि सिवनी मालवा में ट्रैफिक प्रबंधन के लिए ओवर ब्रिज के दूसरे हिस्से की ओर अप्रोच रोड बनाई जाए। विधायक पिपरिया श्री नागवंशी ने कहा कि लाइसेंस बनाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा नियमित अंतरालो में कैंप लगाए जाएं।

No comments:

Post a Comment

अखिल भारतीय कायस्थ समाज का स्वच्छता संकल्प- घाटों पर चले निरंतर सफाई अभियान चित्रगुप्त घाट सहित अन्य घाटों पर साफ सफाई करके कर रहे जागरूक

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  अखिल भारतीय कायस्थ समाज का स्वच्छता संकल्प- घाटों पर चले निरंतर सफाई अभियान चित्रगुप्त घाट सहित अन्य घाटों पर साफ स...

Post Top Ad

Responsive Ads Here