पुलिस ने चोरी नकबजनी की वारदात का 24 घंटे में किया पर्दाफाश
मुख्य भूमिका मैं थाना प्रभारी विक्रम रजक एवं उनकी टीम ने बड़ी सफलता की हासिल
नर्मदा पुरम। पुलिस अधीक्षक नर्मदा पुरम गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में कोतवाली पुलिस के द्वारा काली मंदिर के पास ग्वालटोली नर्मदापुरम के सुने आवास में हुई चोरी के प्रकरण की विवेचना तत्परतापूर्वक करते हुए उक्त वारदात का खुलासा 24 घंटों में करने मे बड़ी सफलता प्राप्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 फरवरी की दरमयानी रात को गणेशी यादव निवासी काली मंदिर के पास ग्वालटोली के सुने आवास से अज्ञात चोरो द्वारा गणेशी यादव का सोने का एक मंगलसूत्र, मोबाइल फोन, कलाई घड़ी चोरी कर ली थी। प्रार्थीया की शिकायत पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम में अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध क्र 120/23 धारा 457, 380 ipc का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
पुलिस अधीक्षक नर्मदा पुरम गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में कोतवाली पुलिस के द्वारा प्रकरण की विवेचना तत्परतापूर्वक करते हुए उक्त वारदात का खुलासा 24 घंटों में करने मै सफलता प्राप्त की है। चूंकि घटनास्थल रेलवे स्टेशन के नजदीक था, इस आधार पर कोतवाली पुलिस ने इटारसी पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर दोनों रेलवे स्टेशन पर आरोपीगणो की तलाश की। अज्ञात आरोपियों की तलाश पतासाजी के दौरान दो संदिग्ध नाबालिग लड़के रेलवे स्टेशन पर घूमते हुए मिले। जिन्हे संदेह के आधार पर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तो उक्त दोनों नाबालिगों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया एवं उक्त दोनों ने घटना को उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उक्त दोनों नाबालिगों से घटना में चोरी गया मशरूका क्रमशः एक सोने का मंगलसूत्र, एक मोबाइल फोन सैमसंग कंपनी का, एक कलाई घड़ी कीमती करीबन ₹1,00,000/ की जप्त की जाकर उक्त दोनों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया. जहां से आदेश प्राप्त होने पर उक्त दोनों आरोपियों को बाल संप्रेषण गृह बैतूल में दाखिल कराया गया है । आरोपीगणो की तलाश करने वालों में मुख्य भूमिका निभाने में थाना प्रभारी विक्रम रजक के साथ उपनिरीक्षक शरद बर्डे, उप निरीक्षक राधेश्याम पवार इटारसी , सउनि सुखनन्दन नर्रे, प्र आर अजब सिंह, आरक्षक संगीत शर्मा, आरक्षक प्रदीप इटारसी आरक्षक जितेंद्र इटारसी महिला आर, त्रिवेणी की मुख्य भूमिका रही है।
मनोज सोनी की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment