माँ ललिता आश्रम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर धूमधाम से सैकड़ों शिव भक्तों ने 251 नर्मदेश्वर शिवलिंग का महारुद्राभिषेक किया
नर्मदा पुरम । मां ललिता आश्रम के आचार्य पंडित अजय दुबे जी ने बताया कि महाशिवरात्रि महोत्सव पर धूमधाम के साथ 251 नर्मदेश्वर भगवान का पंचामृत से अभिषेक किया गया भगवान नर्मदेश्वर काअभिषेक कर के सैकड़ों भक्तों ने परम आनंद की प्राप्ति की नर्मदेश्वर भगवान के अभिषेक करने पर समस्त कामनाओं की पूर्ति होती है । आश्रम में चारों पहर संपूर्ण रात्रि नर्मदेश्वर भगवान का दूध दही घी शहद शक्कर पंचामृत चंदन भस्म भांग नागकेसर गुलाब जल इत्र तीर्थों का जल नर्मदा के जल से अभिषेक किया गया उपस्थित शिव भक्तों को आचार्य ने बताया कि दूध चढ़ाने पर सुख की प्राप्ति होती है दही चढ़ाने से शांति मिलती है घी से भगवान को स्नान कराने पर वंश की वृद्धि होती है नर्मदेश्वर भगवान को शहद चढ़ाने पर आरोग्यता की प्राप्ति होती है नर्मदेश्वर भगवान को शक्कर चढ़ाने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है पंचामृत से स्नान कराने पर धर्म अर्थ काम मोक्ष और शिव जी की भक्ति की प्राप्ति होती है हर सनातनी के जीवन में आनंद हो मंगल हो सुख हो इसके लिए नर्मदेश्वर भगवान का अभिषेक किया गया तथा उपस्थित शिव भक्तों को शिवलिंग वितरण किए गये आश्रम में प्रमुख रूप से हरि सिंह रवि राजपूत पवन अग्रवाल गौरी शंकर खंडेलवाल जी श्याम मालवीय जी राजीव मिश्रा विकास अग्रवाल ललित चौहान चौहान प्रकाश शुक्ला मध्य प्रदेश महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया अंजू नारोलिया आशीष वर्मा सुंदरलाल दुबे रिखीराम सोनिया राजेश समेले कमलेश अश्विनी पांडे अखिलेश दुबे गुरु प्रसाद दुबे अनुराग शर्मा जितेंद्र मिश्रा पुनीत मिश्रा योगेंद्र श्रीवास्तव कविता चौहान संचिता दीक्षित आदि ने अभिषेक कर परमानंद की प्राप्ति की ।
मनोज सोनी की विशेष रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment