कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष से मिले कर्मचारी संगठनो के प्रतिनिधि कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेशचन्द्र शर्मा ने संगठनो के प्रतिनिधियों को 02 माह में अधिकांश मांगो को पूर्ण कराने का दिया आश्वासन
नर्मदापुरम। नगर के प्रवास के दौरान म.प्र. शासन कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) रमेशचंद्र शर्मा से सर्किट हाऊस में जिले के विभिन्न मान्यता एवं गैर मान्यता प्राप्त संगठनो के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर शासन स्तर पर लंबित मांगों के निराकरण हेतु शासन स्तर से आदेश जारी कराने का आग्रह किया। कर्मचारी संगठनों प्रतिनिधियो ने शर्मा का फूलमाला से भव्य स्वागत किया।
म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष राजेश चौरे ने शासन स्तर पर लंबित विभिन्न मांगो जिनमें प्रमुख है पुरानी पेंशन बहाली पदोन्नति, कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियो को सर्वेयर के समान वेतनमान, लिपिक, शिक्षक व अन्य सवंर्गो की वेतन विसंगति, अनुकंपा नियुक्ति का सरलीकरण, पदनाम परिवर्तन, सातवे वेतनमान के समान भत्तों की मांग, महंगाई भत्ता का एरियर्स आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संबंधित मांगों के निराकरण पर चर्चा की गई, मानसिंह चौहान, शैलेंद्र तोमर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षक संवर्ग, अध्यापक संवर्ग, के.एन त्रिपाठी सपाक्स, शिवम पाण्डेय जिला अध्यक्ष राजस्व कर्मचारी संघ प्रभात पाण्डे, के.एल. शर्मा पेंशनर संगठन के प्रतिनिधियो ने धारा 49 समाप्ति, पेंशनरों को डी.ए. एरियर्स की लंबित राशि का भुगतान एवं अन्य मांगो के संबंध में चर्चा की गई। कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों ने चर्चा के दौरान कर्मचारियों में व्याप्त आक्रोश की ओर भी समिति के अध्यक्ष का ध्यान आकर्षित किया।
रमेश चंद्र शर्मा कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष ने कर्मचारी प्रतिनिधियो से सौहार्दपूर्ण वातावरण में व्यापक रूप से शासन स्तर पर कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न मांगो के संबंध में उनके माध्यम से जो ज्ञापन प्राप्त हुये है, उन बिंदुओं पर व्यापक परीक्षण किया जा रहा है एवं मांगों के निराकरणो के संबंध में मुख्यमंत्री से भी चर्चा का दौर निरंतर जारी है। उन्होने कर्मचारी संगठनो के प्रतिनिधियो को आश्वस्त किया कि आगामी 02 माह में अधिकांश कर्मचारी हितैषी मांगों के निराकरण संबंधी आदेश शासन स्तर से प्रसारित किये जायेंगे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन संभागीय अध्यक्ष म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ राजेश चौरे ने किया।
इस अवसर पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे है, जिनमें प्रमुख है, श्रीमति वंदना राजौरिया प्रदेश उपाध्यक्ष बी.एम.एस. सुंदरनारायण शर्मा, राजेंद्र ठाकुर एन. के. रावत, गणेशीलाल चौरे, हीरालाल शर्मा, बदन सिंह तोमर एन.के. उमरे, म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ मानसिंह चौहान, संभागीय अध्यक्ष म.प्र. तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ शैलेंद्र तोमर जिला अध्यक्ष रवि दुबे, संभागीय अध्यक्ष लघु वेतन कर्मचारी संघ के.एन. त्रिपाठी जिला अध्यक्ष सपाक्स संघ, शिवम पाण्डे जिला अध्यक्ष राजस्व कर्मचारी संघ, अजय तोमर पटवारी संघ, अरविंद तिवारी जिला अध्यक्ष लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, पुरुषोत्तम शर्मा संभागीय अध्यक्ष वाहन चालक संघ, अखिलेख दुबे शिक्षक कांग्रेस, दिनेश हांडा जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, राजकुमार उईके, सुनील उईके म.प्र. ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ, राजेश पाण्डे अध्यापक संवर्ग आदि संगठनो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी


No comments:
Post a Comment