अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी, 3 ट्रैक्टर ट्राली जब्त - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 22 March 2023

अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी, 3 ट्रैक्टर ट्राली जब्त


 
अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई
निरंतर जारी, 3 ट्रैक्टर ट्राली जब्त

नर्मदापुरम। मनोज सोनी । जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वुधबार को पुलिस एवं खनिज विभाग के संयुक्त दल द्वारा डोलरिया के ग्राम कजलास में 02 ट्रेक्टर ट्राली को रेत खनिज का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जब्त की गई। जिन्हें पुलिस थाना डोलरिया नर्मदापुरम की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया। 
इसी प्रकार मंगलवार को  खनिज विभाग द्वारा नर्मदापुरम के ग्राम रायपुर से 01 ट्रेक्टर ट्राली को रेत खनिज का अवैध उत्खनन / परिवहन करते पाए जाने कर जब्त कर पुलिस थाना देहात नर्मदापुरम में खड़ा किया गया। जिला खनिज अधिकारी  देवेश मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि इन जब्त वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज ( अवैध खनन परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट नर्मदा पुरम

No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here