बड़ा हादसा टला--गलत ट्रैक पर मालगाड़ी आने से, बागरा तवा स्टेशन के नज़दीक रेल यातायात घंटों रहा प्रभावित कई गाड़ियां प्रभावित, विभिन्न स्टेशनों पर यात्री ट्रेन को रोका - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 22 March 2023

बड़ा हादसा टला--गलत ट्रैक पर मालगाड़ी आने से, बागरा तवा स्टेशन के नज़दीक रेल यातायात घंटों रहा प्रभावित कई गाड़ियां प्रभावित, विभिन्न स्टेशनों पर यात्री ट्रेन को रोका



 

बड़ा हादसा टला--गलत ट्रैक पर मालगाड़ी आने से, बागरा तवा स्टेशन के नज़दीक रेल यातायात घंटों रहा प्रभावित

कई गाड़ियां प्रभावित, विभिन्न स्टेशनों पर यात्री ट्रेन को रोका 

नर्मदा पुरम। बुधवार शाम को जबलपुर से इटारसी की ओर आ रही मालगाड़ी के गलत ट्रैक पर चले जाने के कारण रेलवे में बड़ा हादसा टल गया। इसके चलते करीब 1 दर्जन से अधिक यात्री सहित मालगाड़ी प्रभावित हुई। उन्हें विभिन्न स्टेशनों पर रोका गया। जिससे करीब 3 घंटे के लिए ट्रेन यातायात ठप्प हो गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त मालगाड़ी इटारसी आने के लिए जिस ट्रैक पर उसे आना चाहिए थी ।उसकी जगह वह दूसरे ट्रैक पर चली गई, इससे  रेलवे में हड़कंप मच गया और जिसके कारण ट्रेन यातायात को करीब 3 घंटे के लिए रोकना पड़ा। वहीं रात 9 बजे के बाद ही इस मार्ग पर ट्रेन यातायात सुचारू होने की संभावना हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बागरा तवा स्टेशन के पास जबलपुर से आ रही मालगाड़ी गलत ट्रैक पर आ गई, जिसके कारण रेलवे को जबलपुर जाने वाले रूट को बंद करना पड़ा। यह घटना शाम करीब 5:30 के लगभग की बताई जा रही है । मालगाड़ी के गलत रूट पर आने के कारण इटारसी से जबलपुर जाने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों पर रोकना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक बंगाली आउटर पर अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22183 को प्लेटफार्म 6 पर, डोलरिया में ट्रेन नंबर 5548 को, ट्रेन नंबर 11127 को बनापुरा में, ट्रेन नंबर 19045 को चारखेड़ा स्टेशन पर, ट्रेन 5945 को पगढाल में, 22687 को टिमरनी में और ट्रेन नंबर 5017 काशी एक्सप्रेस को भिरंगी स्टेशन पर रोका गया है।  रेलवे द्वारा रूट यातायात को दुरुस्त करने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है शीघ्र ही रेल यातायात शुरू कर दिया जाएगा ।

ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here