राष्ट्रीय कैडेट कोर के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीर पाल सिंह ने किया नर्मदापुरम के एनसीसी इकाइयों का निरीक्षण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 24 March 2023

राष्ट्रीय कैडेट कोर के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीर पाल सिंह ने किया नर्मदापुरम के एनसीसी इकाइयों का निरीक्षण



 ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

राष्ट्रीय कैडेट कोर के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीर पाल सिंह ने किया नर्मदापुरम के एनसीसी इकाइयों का निरीक्षण

नर्मदापुरम । राष्ट्रीय कैडेट कोर महानिदेशालय नई दिल्ली के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीर पाल सिंह द्वारा जिले में दोनों यूनिट 5 एमपी गर्ल्स बटालियन एवं 13 एमपी बटालियन का निरीक्षण किया। इस दौरान आर्मी स्टाफ, सिविल स्टाफ एवं 5 एम पी गर्ल्स एवं 13 एमपी बटालियन के चयनित सहायक एनसीसी अधिकारीगण से कर्नल दिनेश कनौजिया द्वारा डीजी एनसीसी श्री सिंह का परिचय कराया गया।

 तत्पश्चात एनसीसी के चयनित कैडेट्स द्वारा डी.जी. एनसीसी श्री सिंह को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने 5 एमपी गर्ल्स बटालियन एवं 13 एमपी बटालियन के लाइन एरिया एवं स्टोर का निरीक्षण किया। इसके बाद डी.जी. एनसीसी श्री सिंह ने सेठानी घाट में पुनीत सागर अभियान में शामिल हुए। जहां पुनीत सागर अभियान के तहत समस्त प्रकार के जलीय स्त्रोतों को साफ रखने के लिए एनसीसी के प्रत्येक कैडेट्स को डी.जी एनसीसी श्री सिंह के समक्ष शपथ दिलाई गई एवं 800 एनसीसी कैडेट्स के द्वारा नर्मदा नदी के विभिन्न घाटों पर वृहद स्वछता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के अंत में डी जी एनसीसी श्री सिंह द्वारा 5 एम. पी. गर्ल्स बटलियन के कैडेट वर्षा सूर्यवंशी एवं 13. एमपी. बटालियन के सहायक एनसीसी अधिकारी जय वर्मा को उत्कृष्ट कार्य हेतु मेडल से सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम की अगली कड़ी में डीजी एनसीसी श्री सिंह द्वारा नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम में निर्मित फायरिंग रेंज का निरीक्षण किया गया। साथ ही कार्यक्रम के अंत में चयनित कैडेट्स एवं एनसीसी के वरिष्ठ अधिकारीगण के साथ स्वल्पाहार किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल अजय कुमार महाजन एवं ग्रुप कमांडर, भोपाल ब्रिगेडियर संजोय घोष, एन.सी.सी के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं नर्मदा महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ ओ.एन चौबे, समेरिटन्स इंग्लिश मीडियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत एवं एन.सी.सी चयनित कैडेट्स उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here