पांचवी और आठवीं बोर्ड की परीक्षाएं, आज से होगी प्रारंभ
प्राइवेट स्कूल के विद्यार्थियों के साथ किया जा रहा, सौतेला व्यवहार
नर्मदापुरम । सोसायटी फॉर प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर सो पास के जिलाध्यक्ष राजेश दुबे एवं जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष आलोक राजपूत ने आज से प्रारंभ होने वाली कक्षा पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और यह आरोप लगाया कि शासन ने प्राइवेट स्कूल के विद्यार्थियों के साथ सौतेला व्यवहार किया और एक रणनीति के तहत पांचवी एवं 8वीं के प्राइवेट स्कूल के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम प्रभावित करने का भरसक प्रयास किया जहां एक और गवर्नमेंट स्कूल जहां पर सेंटर बने हैं उनके टीचर वही ड्यूटी कर सकते हैं लेकिन प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों की ड्यूटी कहीं भी नहीं लगाई है।
पूरे वर्ष अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए कोई भी मॉडल पेपर उपलब्ध नहीं हो पाया है। अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा अत्यंत कठिन साबित हो सकती है। क्योंकि सभी स्कूल ने प्रारंभ से ही प्राइवेट पब्लिकेशंस की बुक लगाई थी और मध्य सत्र में राज शिक्षा केंद्र के तुगलकी फरमान के कारण विद्यार्थियों को कोर्स बदलकर नए सिरे से तैयारी करना पड़े 2 वर्ष के कोरोना कालसे ही विद्यार्थियों का शिक्षा का स्तर बहुत कम हो गया था। उसके बाद उन्हें एक ही वर्ष में दो बुक पढ़कर इन परीक्षाओं की तैयारी करना पड़ी है। परीक्षा परिणाम यदि ठीक नहीं रहता है तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन की रहेगी जिसके भेदभाव पूर्ण रवैया के कारण विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम प्रभावित हो सकता है।
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी
No comments:
Post a Comment