स्वर्णकला बोर्ड का होगा गठन, एक हफ्ते के अंदर आदेश जारी होंगे-- मुख्यमंत्री श्री चौहान भारतीय संस्कृति को बनाये रखने में सोनी समाज का अहम योगदान मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित सोनी महापंचायत में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सोनी समाज अपनी स्वर्णकला के लिए जाना जाता है । - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 24 March 2023

स्वर्णकला बोर्ड का होगा गठन, एक हफ्ते के अंदर आदेश जारी होंगे-- मुख्यमंत्री श्री चौहान भारतीय संस्कृति को बनाये रखने में सोनी समाज का अहम योगदान मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित सोनी महापंचायत में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सोनी समाज अपनी स्वर्णकला के लिए जाना जाता है ।



 स्वर्णकला बोर्ड का होगा गठन, एक हफ्ते के अंदर आदेश जारी होंगे-- मुख्यमंत्री श्री चौहान

भारतीय संस्कृति को बनाये रखने में सोनी समाज का अहम योगदान

मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित सोनी महापंचायत में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सोनी समाज अपनी स्वर्णकला के लिए जाना जाता है । 


नर्मदा पुरम । सोनी समाज के बिना सामाजिक कार्य नहीं चल सकते हैं। भारतीय संस्कृति को बनाये रखने में सोनी समाज का अहम योगदान है उक्त बात प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निवास पर आयोजित सोनी महापंचायत में प्रदेश भर से पधारे सोनी समाज के सामाजिक बंधुओं को संबोधित करते यह बात कही। श्री चौहान ने कहा कि सोनी समाज स्वर्ण आभूषणों का निर्माता है। स्वर्णकार समाज द्वारा बनाए गए आभूषणों को हम लोग हजारों सालों से पहनते आ रहे हैं। गौरतलब है कि सोनी समाज अपनी स्वर्ण कला के लिए देशभर में जाना पहचाना जाता है। 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निवास पर सोनी महापंचायत में प्रदेशभर से पधारे सोनी समाज के लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक रामपाल सिंह, राज्य सभा सांसद कैलाश सोनी, बीडीए के अध्यक्ष कृष्ण मोहन सोनी, पूर्व विधायक बद्रीनाथ सोनी सहित सोनी समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रारंभ में पुष्प-वर्षा कर सोनी समाज के लोगों का स्वागत तथा सोनी समाज की नौ कन्याओं का पूजन किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैं हर बेटी और बहन में देवी माँ के दर्शन करता हूँ। माँ, बहन, बेटी आगे बढ़े इसके लिए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ। उन्होंने कहा कि सोनी समाज की कला जीवित रहे और इससे सोनी समाज के लोगों को रोजगार मिले, इसके लिए में लगातार प्रयास करूंगा। समाज की कला आगे बढ़ती रहे इसके‍ लिए प्रदेश में स्वर्णकला बोर्ड का गठन करेंगे। एक हफ्ते के अंदर आदेश जारी हो जायेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोनी समाज के आराध्य देव महाराज अजमीढ़ देव जी की मूर्ति भोपाल में स्थापित करने की बात कही। उन्होंने समाज के लोगों को प्रशिक्षण की व्यवस्था और 8 हजार रूपए महीना मानदेय प्रदान करने की घोषणा की। उदारतापूर्वक बंदूक के लाइसेंस भी प्रदान करेंगे।

राज्य सभा सांसद कैलाश सोनी ने कहा कि प्रदेश में सोनी समाज बहुत प्रभावशाली समाज है। इसके बगैर विवाह का संस्कार नहीं होता। मनुष्यों और मातृशक्ति को सजाने का कार्य हमारा समाज करता है। हमारे कारीगरों के प्रोत्साहन देने और कला को जीवित रखने के लिए स्वर्णकला बोर्ड का गठन हो तो बहुत अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। स्वर्णकार समाज उनका हमेशा साथ देगी।
*ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी*

No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here