शैलेंद्र बड़ोनिया एवं तृप्ति पटेरिया बनी बैतूल डिप्टी कलेक्टर
शहर के गणमान्य नागरिकों ने दी
बधाई एवं शुभकामनाए
नर्मदा पुरम। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के 161 तहसीलदारों को सरकार ने प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बनाया है। मालूम हो कि पिछले दिनों तहसीलदार और नायब तहसीलदार द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विगत दिनों छुट्टी पर चले गए थे। इसके बाद ही सरकार द्वारा उनकी मांगों को प्रमुखता से मानते हुए उन्हें पदोन्नति कर डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। जिसमें प्रमुख रुप से नर्मदा पुरम के शहरी तहसीलदार शैलेंद्र बड़ोनिया एवं ग्रामीण तहसीलदार तृप्ति पटेरिया को डिप्टी कलेक्टर बैतूल बनाया गया है। इस अवसर पर शहर वासियों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी गई। इसके साथ ही जिले के विभिन्न तहसीलदारों को भी अन्यत्र स्थान पर डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी


No comments:
Post a Comment