नवागत पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली ने पदभार ग्रहण कर, मीडिया से की मुलाकात अपराधियों पर सख्ती से लगाएंगे लगाम, महिलाओं की सुरक्षा एवं बढ़ते साइबर अपराध पर अंकुश लगाना मेरी पहली प्राथमिकता--आई जी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 27 March 2023

नवागत पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली ने पदभार ग्रहण कर, मीडिया से की मुलाकात अपराधियों पर सख्ती से लगाएंगे लगाम, महिलाओं की सुरक्षा एवं बढ़ते साइबर अपराध पर अंकुश लगाना मेरी पहली प्राथमिकता--आई जी


 

नवागत पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली ने पदभार ग्रहण कर, मीडिया से की मुलाकात

अपराधियों पर सख्ती से लगाएंगे लगाम, महिलाओं की सुरक्षा एवं बढ़ते साइबर अपराध पर अंकुश लगाना मेरी पहली प्राथमिकता--आई जी

नर्मदापुरम। नवागत पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली ने सोमवार को संभागीय जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय में  पदभार ग्रहण कर सर्वप्रथम मीडिया से मुलाकात कर, कहा कि अपराधियों पर लगाम लगाना मेरी पहली प्राथमिकता है। इसके साथ ही महिला अपराध के मामले में समय सीमा में कार्यवाही हो, संभाग में बढ़ते साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के साथ साथ जनता और प्रेस के सहयोग से संभाग की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाएगा। 

अपनी अनुभवी कार्यशैली के लिए प्रदेश भर में पहचाने जाने वाले पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली ने सोमवार को नर्मदापुरम संभाग में आईजी का पदभार ग्रहण किया। राज्य शासन ने आईपीएस दीपिका सूरी के स्थान पर श्री वली की पदस्थापना की है। इस अवसर पर उन्होंने सर्वप्रथम संभाग के पुलिस अधिकारियों से परिचय कर, बैठक ली। नवागत युवा आईपीएस पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली के पदभार ग्रहण करने पर संभाग के पुलिस अधिकारियों द्वारा उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। गौरतलब है कि श्री वली काफी समय तक राजधानी भोपाल में डीआईजी एवं आईजी के पद पर पदस्थ रहे है। 

इस मौके पर मीडिया से मुलाकात कर आईजी श्री वली ने कहा है कि वह प्रदेश के विभिन्न जिलों में सिंगरौली, मुरैना, सतना , दतिया में पुलिस अधीक्षक रहे हैं, साथ ही बालाघाट, भोपाल में डीआईजी के पद पर पदस्थ रहे हैं। इसके बाद वह भोपाल में आईजी रहते हुए नर्मदा पुरम में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर स्थानांतरित हुए हैं । इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्ती के साथ नकेल कसी जाएगी। पीड़ितों को इंसाफ दिलाने, उनकी मदद करने के लिए पुलिस चौबीस घंटे तत्पर रहेगी। लेकिन माफिया को किसी भी रूप में और किसी भी हालत में नहीं पनपने दिया जाएगा। अपराधी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो,. उसे बख्शा नहीं जाएगा। संभाग में कानून और व्यवस्था की बेहतर स्थिति को निरंतर बनाए रखने के लिए, अपराधों की रोकथाम और अपराधियों पर अकुश लगाने के लिए जनता और प्रेस का सहयोग लिया जाएगा। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराधों पर विशेष रूप से समय सीमा में उचित कार्यवाही की जाएगी। इस दिशा में काम पहले भी होता रहा है उसे और भी प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता रहेगी। शहर के यातायात व्यवस्था को लेकर कहा कि जहां भी यातायात में समस्या होगी, उन स्थानों को चिन्हित कर यातायात की व्यवस्था को सुचारू कराया जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here