पंडित रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ एजुकेशन यूथ पर महापंचायत का सीधा प्रसारण वर्चुअल माध्यम से देखा गया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 23 March 2023

पंडित रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ एजुकेशन यूथ पर महापंचायत का सीधा प्रसारण वर्चुअल माध्यम से देखा गया




 पंडित रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ एजुकेशन यूथ पर महापंचायत का सीधा प्रसारण वर्चुअल माध्यम से देखा गया

   नर्मदा पुरम l गुरुवार को शहर के पंडित रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ एजुकेशन मे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आतिथ्य में आयोजित राज्य युवा नीति के लोकार्पण तथा यूथ महापंचायत के आयोजन का सीधा प्रसारण वर्चुअल माध्यम से देखा गया।

 मध्य प्रदेश की युवा नीति, एक महत्वपूर्ण कदम है, इस नीति की विशेषताएं पूरे देश में पहुंचे और इस पहल की राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो इस हेतु युवाओं का उत्साह वर्धन आवश्यक है। उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा श्री चौहान द्वारा उद्यमी युवा मेधावी विद्यार्थियों मुख्यमंत्री एप्रेंटिसशिप योजनाओं सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई । यूथ महापंचायत 2023 में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन, युवाओं के लिए प्रचलित विभागीय योजनाओं पर केंद्रित फिल्म और यूथ अचीवर्स के अनुभव भी प्रस्तुत किए गए। साथ ही युवा पोर्टल की लॉन्चिंग के साथ राज्य युवा पुरस्कार प्राप्त युवाओं को भी सम्मानित किया गया । 

उक्त कार्यक्रम के सीधे प्रसारण में महाविद्यालय के प्रबंधक अरुण शर्मा की विशेष उपस्थिति के साथ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रिंस जैन समस्त महाविद्यालय स्टाफ तथा महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की।

*ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी*

No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here