राज्य स्तरीय युवा पंचायत को लेकर छात्राएं भोपाल हुई रवाना महाविद्यालय में युवा पंचायत का सीधा प्रसारण वर्चुअल माध्यम से देखा गया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 23 March 2023

राज्य स्तरीय युवा पंचायत को लेकर छात्राएं भोपाल हुई रवाना महाविद्यालय में युवा पंचायत का सीधा प्रसारण वर्चुअल माध्यम से देखा गया





 राज्य स्तरीय युवा पंचायत को लेकर छात्राएं भोपाल हुई रवाना

महाविद्यालय में युवा पंचायत का सीधा प्रसारण वर्चुअल माध्यम से देखा गया

नर्मदा पुरम । गुरुवार को राज्य स्तरीय युवा पंचायत का आयोजन भोपाल में किया गया। इस पंचायत में सम्मिलित होने हेतु जिले भर के युवा सुबह भोपाल के लिए रवाना
हुए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ श्रीमती कामिनी जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा पंचायत में सम्मिलित होने हेतु नर्मदापुरम जिले से उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 10 बसें युवा छात्र छात्राओं को लेकर रवाना हुई है। 
शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय की महिला एवं पुरूष प्राध्यापकों की समिति 80 छात्राओं के साथ भोपाल रवाना हुई।
 राज्य युवा नीति का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर माननीय ने चार जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण किया। वैश्विक परिवेश में मप्र को सशक्त राष्ट्र बनाने उनकी आवश्यकताओं को जानने हेतु नीति का शुभारंभ किया गया । म.प्र युवा पोर्टल का अनावरण किया एवं युवा नीति पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया गया।
समस्त महाविद्यालय स्टाफ द्वारा युवा पंचायत का सीधा प्रसारण वर्चुअल माध्यम से देखा गया। इस अवसर पर जनभागीदारी अध्यक्ष श्रीमती संध्या थापक उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ किरण पगारे, डॉ पुष्पा दुबे, डॉ वर्षा चौधरी, डॉ रश्मि श्रीवास्तव डॉ संगीता अहिरवार, डॉ संध्या राय, डॉ आरबी शाह, डॉ श्रुति गोखले, डॉ वैशाली लाल, डॉ. रागिनी सिंकरवार, डॉ एस खान, डॉ पीआर मानकर, डॉश्रीकांत दुबे, डॉ अरुण सिकरवार, डॉ जीसी पांडे, डॉ यशवंत निंगवाल, कैलाश डोंगरे, प्रेमकांत कटंगकार, डॉ निशा रिछारिया, श्रीमती आभा बाधवा, डॉ कीर्ति दीक्षित, श्रीमती
प्रीति ठाकुर, डॉ विजया देवासकर, डॉ नीतू पंवार, डॉ प्रगति जोशी, डॉ प्रीति मालवीय, डॉ मधु विजय, डॉ चेतना बोरीवाल, सोम्या चौहान, श्रीमती शीतल मेहरा, डॉ रीना मालवीय,
श्रीमती अंकिता तिवारी, कुमारी श्वेता वर्मा, डॉ दशस्थ मीना, अजय तिवारी, शैलेंद्रतिवारी, देवेन्द्र सैनी, शुभम् भद्रे शिवानी चौबे और डॉ. श्रद्धा गुप्ता डॉ.चारू तिवारी, राजेश यादव, मनोज सिसोदिया एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here