प्रतिभूति कागज कारख़ाना से पुनः नेपाल देश करेंसी नोट का पेपर नाशिक छपने भेजा प्रतिभूति कागज कारख़ाना (एसपीएम), नर्मदापुरम (मध्यप्रदेश) मे नित्य नये कीर्तिमान स्थापित कर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “ मेक इन इंडिया” सपनों को कर रहा साकार - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 31 March 2023

प्रतिभूति कागज कारख़ाना से पुनः नेपाल देश करेंसी नोट का पेपर नाशिक छपने भेजा प्रतिभूति कागज कारख़ाना (एसपीएम), नर्मदापुरम (मध्यप्रदेश) मे नित्य नये कीर्तिमान स्थापित कर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “ मेक इन इंडिया” सपनों को कर रहा साकार


 प्रतिभूति कागज कारख़ाना से पुनः नेपाल देश करेंसी नोट का पेपर नाशिक छपने भेजा

प्रतिभूति कागज कारख़ाना (एसपीएम), नर्मदापुरम (मध्यप्रदेश) मे नित्य नये कीर्तिमान स्थापित कर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “ मेक इन इंडिया” सपनों को कर रहा साकार

नर्मदापुरम। भारत सरकार के निगमएसपीएमसीआईएल की एक इकाई प्रतिभूति कागज कारख़ाना (एसपीएम), नर्मदापुरम (मध्यप्रदेश) मे नित्य नये कीर्तिमान स्थापित हो रहे है। नर्मदा पुरम केे लिए बड़ा गर्व का विषय है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “ मेक इन इंडिया” सपनों को साकार करते हुए एवं विदेशी निर्यात को बढ़ावा देने हेतु नई पेपर मशीन द्वारा अलग अलग मूल्य वर्ग (Different Denomination)  के नेपाल बैंक नोट पेपर को निर्मित कर करेंसी नोट प्रेस नाशिक छपाई के लिए भेजा जा रहा है। छपाई के बाद नोट नेपाल राष्ट्र बैंक को भेजे जायेंगे। नेपाल देश की करेंसी नोट पेपर का उत्पादन मुख्य महाप्रबंधक के मार्गदर्शन मे कडी मेहनत से गुणवत्ता को ध्यान मे रखकर हो रहा है। संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक दुर्गेश पति तिवारी द्वारा शुक्रवार को वाहन की पूजा अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर उक्त विदेशी करेंसी 50 रूपये का नोट के पेपर को छपने के लिये करेंसी नोट पेपर नाशिक रवाना किया। 

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण उत्पादन के लिये सभी अधिकारी, पर्यवेक्षक एवम कर्मचारियों का शत प्रतिशत योगदान रहा है। एक माह मे अलग मूल्य वर्ग (Different Denomination)  के विदेशी करेंसी नोट पेपर को निर्मित कर एसपीएम ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस कार्य एवं कर्तव्यनिष्ठा हेतु सभी अधिकारियों, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारियों और यूनियन के प्रतिनिधियों की सराहना कर सभी को शुभाकामनाये एवं बधाई दी। 

इस अवसर पर एसपीएम के अपर महाप्रबंधक पार्थो प्रीतम दास, सयुंक्त महाप्रबंधक रविंदर सिंह, उप महाप्रबंधक अखिलेश कुमार गुप्ता, प्रदीप शर्मा, संजीव गौतम, नीलेश जायसवाल,एसएन पात्रो, पलनी कुमार, संजय गावस्कर, प्रभाकर चौधरी, प्रिंस, इंद्रजीत, संचित सहित अन्य अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here