एनएसयूआई ने जिले में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया, कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार
नर्मदापुरम। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में छात्रों ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। इस अवसर पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पुलिस कर्मियों ने कलेक्ट्रेट गेट के सामने बैरिकेट्ड लगाकर छात्रों को कलेक्ट्रेट गेट के अंदर जाने से रोका तो एनएसयूआई के छात्र धक्का-मुक्की करते हुए बैरिकेड के ऊपर चढ़ गए और जोर शोर से एनएसयूआई जिंदाबाद के नारे लगाते रहे, हालांकि पुलिस ने उन्हें कलेक्ट्रेट गेट के अंदर नहीं घुसने दिया।
एनएसयूआई की छात्र हित में प्रमुख मांगे प्रकार हैं। नर्मदापुरम् जिले में मेडिकल कालेज खुलना चाहिए, जबकि पड़ोसी जिला सीहोर में मेडिकल कॉलेज की परमिशन मिल गईं है। जिले में इंजीनियनिंग कालेज भी खुलना चाहिए। शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में बंद किये गये बी.एड कोर्स को पुनः प्रारंभ किया जाएं, छात्रो की रूकी हुई छात्रवृत्ति तत्काल प्रदान की जाये। क्योंकि कई छात्र सिर्फ छात्रवृत्ति से अपनी पढ़ाई पूरी करते हैं और अपने भविष्य का निर्माण करते हैं। शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में शासकीय संपत्ति को प्रदर्शन के दौरान नुकसान पहुंचाने वालों पर एफआईआर दर्ज की जाए और अब तक उनको बचाने वाले प्राचार्य ओएन चौबे को तत्काल हटा कर उनके पूरे कार्यकाल में किये गये कार्यों की जांच की जाए। शासकीय नर्मदा महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के बनने से लेकर अब तक के कार्यकाल की उच्च स्तरीय जांच की जाये। जिले भर में अपडाउन कर रहे प्रोफेसरो पर कार्यवाही की जाए। शासकीय जिला चिकित्सालय में पर्याप्त डॉ. व स्टाफ की व्यवस्था की जाये । जर्जर पडे खेल मैदानो का रख रखाव किया जाये । रोजगार के अवसर बढाये जाये, हमारे जिले में अभी तक कोई भी फैक्ट्री नहीं खुली है जिससे जिले के युवाओं को रोजगार मिल सके एवं जिले मे पर्यटन के अवसर बढाये जाये । गुरुवार को कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया ।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्प राज पटेल, अनोखी लाल राजोरिया, चंद्र गोपाल मलैया, धर्मेंद्र तिवारी, अजहर खान, अजय सैनी, राजकुमार केलु उपाध्याय, शिवराज चंद्रोल, रोहन जैन, फैजान उल हक, राकेश रघुवंशी, भूपेश थापक, मुस्तफा हुसैन, बलबीर चौहान, विक्की मौर्य उपस्थित रहे। इस दौरान कलेक्ट्रेट गेट के सामने भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:
Post a Comment