समेरिटन्स स्कूल में मनाया ग्रीन वेजी दे
नर्मदापुरम। आज के इस दौर में जहाँ बच्चों की जंकफूड के प्रति रुचि बढ़ रही है एवं सब्जियों से बढ़ रही है। ऎसे में बच्चों को सब्जियों का महत्व एवं उन्हें खाने के लिए प्रेरित करते हुए समेरिटन्स स्कूल संदीपनी परिसर के प्रांगण में प्री-प्राइमरी के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा 'ग्रीन वेजी डे' का आयोजन किया गया। इसमें सब्जियों की आकर्षक वेशभूषा में आकर बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया एवं प्रस्तुती दी। प्री-प्राइमरी इंचार्ज श्रीमती स्वाति खम्परिया ने बच्चों में सब्जियों के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए उन्हें सलाद के रूप में सब्जियां वितरित की और उसके फायदे बताये। शाला प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत मैडम ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी


No comments:
Post a Comment