पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार
आमदनी कम एवं खर्च ज्यादा होने के कारण अक्सर पति-पत्नी में होता था विवाद
नर्मदा पुरम। पुलिस अधीक्षक गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन मैं एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह तथा एसडीओपी पराग सैनी के निर्देशन मै कोतवाली पुलिस ने पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी धनराज खोड़के निवासी हनुमान मंदिर के पास बालागंज ने 7 अप्रैल को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पड़ोस में रहने वाले भूरेलाल सरवैया ने अपनी पत्नी भगवती बाई उम्र 28 वर्ष पर चाकू से प्राणघातक हमला कर फरार हो गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 274 / 23 धारा 307 ipc के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। भागवती बाई को उसके परिजनों के द्वारा इलाज के लिए नर्मदा अपना अस्पताल ले जाया गया। भगवती बाई गंभीर रूप से घायल होकर कथन देने की स्थिति में नहीं थी।
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक विक्रम रजक के द्वारा प्रकरण की विवेचना तत्परतापूर्वक करते हुए चंद घंटों में ही आरोपी भूरेलाल पिता हरलाल सरवैया उम्र 28 वर्ष निवासी हनुमान मंदिर बालागंज नर्मदापुरम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त खटके दार चाकू बरामद किया है। आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि वह पेशे से मजदूर है। उसकी पत्नी भागवती का उसके मायके में ज्यादा आना जाना था तथा आमदनी कम एवं खर्च ज्यादा होने के कारण दोनों पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। इसी विवाद के चलते 7 अप्रैल को भी दोनों पति-पत्नी में विवाद हुआ, जिसमे आरोपी भूरेलाल ने अपनी पत्नी भागवती पर चाकू से प्राणघातक हमला किया । पुलिस ने आरोपी भूरेलाल को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।.
मुख्य भूमिका :- उक्त सनसनीखेज वारदात में आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक विक्रम रजक के साथ उपनिरीक्षक दरबारी लाल विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक आम्रपाली डहाट, सउनि दिनेश मेहरा, प्र आर विशाल भदौरिया, प्र आर अरविन्द चौबे, आरक्षक जीतेन्द्र राजपूत, आर कपिल विश्वकर्मा की मुख्य भूमिका रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:
Post a Comment