IDBI बैंक इटारसी के ATM बूथ को उखाड़ने, तोड़ने व चोरी के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
बैंक मे पदस्थ कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल व स्कूटी सहित हथियार पुलिस ने जप्त किए
नर्मदापुरम। IDBI बैंक की 11वीं लाइन इटारसी मे अज्ञात दो आरोपी द्वारा बैंक के ATM बूथ को उखाड़ने तथा उसमे से पैसे चोरी करने का प्रयास किया था लेकिन पुलिस के सायरन सुनकर आरोपी घटना कारित नहीं कर पाये, जिसकी फरियादी कमल वाइकर बैंक मैनेजर IDBI बैंक इटारसी द्वारा रिपोर्ट करने पर थाना इटारसी में अपराध कर0 309/2023 धारा 379, 511 IPC का पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। घटना चूंकि बैंक व सार्वजनिक उपक्रम संबन्धित होने से पुलिस अधीक्षक, अति. पुलिस अधीक्षक , SDOP इटारसी द्वारा गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक टीम का गठन कर SDOP इटारसी को मानीटरिंग करने व थाना प्रभारी को टीम को लगातार गाइड करने आदेशित किया गया। थाना प्रभारी
इटारसी द्वारा एक टीम का गठन किया जिसका नेतृत्व थाना इटारसी के ASI संजय रघुवंशी के प्र.आर. शेख अबरार, आर. हरीश, आर.आकाश बारस्कर को रखा गया, जिन्होंने घटना स्थल व आसपास से तकनीकी साक्ष्य संकलित करते हुये अपने लगाए गए मुखबिरों की मदद से 20 अप्रैल को एक आरोपी रवि कहार पिता नारायण कहार निवासी पुरानी इटारसी को इटारसी से तथा एक आरोपी को राहुल पिता दिनेश कहार को ग्राम बावड़िया थाना छिपावड़ जिला हरदा से को गिरफ्तार कर आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल, एक स्कूटी व घटना के समय पहने कपड़े के साथ ही ATM बूथ को उखाड़ने के लिए काम मे लाये गए हथियार जमा किए है। बैंक कर्मचारी ही निकला ATM का वारदात करने वाला IDBI बैंक मे आउट सोर्स के कर्मचारी के रूप में काम करने वाला एक कर्मचारी रवि जो ब्रांच में पिछले वर्ष 2016 से पदस्थ था, ने ही घटना की योजना बनाकर वारदात को अंजाम देने के लिए अपने दूर के रिस्ते के साले के लड़के राहुल कहार पिता दिनेश निवासी ग्राम बावड़िया थाना छिपाबड जिला हरदा को अपनी योजना बनाकर योजना में शामिल किया और इटारसी बुलाकर घटना 15 अप्रैल को घटना स्थल की लगातार 2 बार रेकी कर साथी राहुल को समझाकर 16 अप्रैल की रात्रि 00.47 बजे दोनों घटना स्थल 11वी लाइन इटारसी पहुँचकर IDBI के ATM में चोरी का असफल प्रयास करते हुये ATM बूथ में तोडफोड किया लेकिन पुलिस के सायरन सुनकर आरोपी भाग खड़े हुये और वारदात नहीं हो सकी। बैंक कर्मचारी को मालूम था ATM का सीक्रेट कोड आरोपी रवि कहार ने पूछताछ पर बताया कि उसको बैंक के ATM मे पैसे डालते समय जो सीक्रेट कोड होता है जिसके डालने पर ATM का लाक खुलता है वह उसने छुपकर पहले से ही नोट कर लिया था और अपने साथी आरोपी राहुल को बताकर ATM बूथ का ऊपरी खोल को उखाड़ना चाह रहे थे, यदि पुलिस का सायरन नहीं सुनाई देता तो आरोपी ऊपरी खोल को खोलने के बाद अंदरूनी कोड डालकर पैसे निकालने में कामयाब हो सकते थे। टीम के सदस्य राम स्नेह चौहान, थाना प्रभारी थाना इटारसी, ASI संजय रघुवंशी, प्र.आर.अबरारखान, आरक्षक हरीश डीगरसे, आकाश बारस्कर के द्वारा सायबर सेल नर्मदापुरम के सहयोग से घटना का खुलासा किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:
Post a Comment