स्विफ्ट कार से 12 पेटी बियर और 1 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त एक स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में परिवहन कर भोपाल से नर्मदापुरम लाई जा रही अवैध शराब जप्त कर दो युवकों एवं एक नाबालिग को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 25 May 2023

स्विफ्ट कार से 12 पेटी बियर और 1 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त एक स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में परिवहन कर भोपाल से नर्मदापुरम लाई जा रही अवैध शराब जप्त कर दो युवकों एवं एक नाबालिग को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।


 स्विफ्ट कार से 12 पेटी बियर और 1 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त

एक स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में परिवहन कर भोपाल से नर्मदापुरम लाई जा रही अवैध शराब जप्त कर दो युवकों एवं एक नाबालिग को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

नर्मदापुरम। पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में परिवहन कर भोपाल से नर्मदापुरम लाई जा रही अवैध शराब जप्त कर दो युवकों एवं एक नाबालिग को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह तथा एसडीओपी पराग सैनी के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में परिवहन कर भोपाल से नर्मदापुरम लाई जा रही अवैध शराब जप्त कर दो युवकों एवं एक नाबालिग को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। सुबह कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक महाराष्ट्र पासिंग स्विफ्ट डिजायर कार जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई है, जो भोपाल की और से बंगाली कॉलोनी नर्मदापुरम तरफ आने वाली है, इस सूचना पर कोतवाली पुलिस स्टाफ के द्वारा तत्काल भोपाल तिराहा एवं बंगाली कॉलोनी में घेराबंदी की गई। इसी दौरान बंगाली कॉलोनी में एक महाराष्ट्र पासिंग स्विफ्ट डिजायर कार सफेद रंग MH 01 BT 9633 को चेक किया तो उक्त कार में एक नाबालिग सहित दो युवक बैठे हुए थे। कार की डिक्की में एवं कार की बीच वाली सीट पर 13 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जिसमे 12 पेटी बियर की और 1 पेटी अंग्रेजी शराब की भरी रखी थी। कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त कार को मय शराब के मौके पर ही जप्त कर आरोपीगण क्रमशः चंद्रमोहन पिता विट्ठल दास विश्वकर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी बागमुगलिया भोपाल, सुनील जाटव पिता नंदकिशोर जाटव उम्र 27 वर्ष निवासी बंगाली कॉलोनी एवं एक नाबालिग को मौके पर ही धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। उक्त आरोपी गणों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 425/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी गणो को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। जप्तशुदा शराब की कीमत करीबन 41,400/₹ है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक विक्रम रजक के साथ उपनिरीक्षक शरद बर्डे, प्रधान आरक्षक सौरभ जाटव, प्रधान आरक्षक विशाल,आरक्षक कपिल विश्वकर्मा एवं आरक्षक संगीत शर्मा की मुख्य भूमिका रही है।

No comments:

Post a Comment

देवी सती के अग्निकुंड में कूदने की कथा सुनकर श्रोता हुए भाव विह्वल भगवती पार्वती के जन्म की कथा सुनकर मगन हुए श्रद्धालु, जमकर हुई पुष्प वर्षा कल शिव पार्वती के विवाह की कथा में निकलेगी शिव बारात

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  देवी सती के अग्निकुंड में कूदने की कथा सुनकर श्रोता हुए भाव विह्वल भगवती पार्वती के जन्म की कथा सुनकर मगन हुए श्रद्ध...

Post Top Ad

Responsive Ads Here