सत रास्ते से लेकर इंदिरा चौक तक सपा ने हटाया अतिक्रमण,
नर्मदापुरम। सत रास्ते से लेकर इंदिरा चौक इतवारा बाजार तक अतिक्रमण हटाया गया। शुक्रवार को कलेक्टर नीरज सिंह के मार्गदर्शन एवं एसडीएम आशीष पाण्डे, ट्रेफिक T.I उमाशंकर यादव, सीएमओ नवनीत पाण्डे के नेतृत्व में नगरपालिका दल के द्वारा सतरास्ता से लेकर इंद्रा चौक तक सभी दुकानों के सामने का अतिक्रमण हटाकर नगर पालिका द्वारा जप्ति बनाई गईं और सभी दुकानदारो को समझाइश दी गई अपनी दुकान का सामान दुकान के भीतर ही रखे। नगर पालिका प्रशासन के द्वारा निरंतर अतिक्रमण मुहिम चलाई जाएगी। इस दौरान नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी एवं पुलिस बल भारी संख्या में उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी


No comments:
Post a Comment