रक्तदान महादान, जरुरतमंदो को हमेशा रक्त निशुल्क उपलब्ध कराते हैं - गुप्ता
मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है
नर्मदापुरम। रक्तदान महादान वाली कहावत की तर्ज पर जरूरतमंदों को हमेशा विभिन्न गूपों का रक्त उपलब्ध कराने वाले ऐसे हैं हमारे शहर के ट्रैवल्स संचालक प्रदीप गुप्ता, जनमानस को कभी भी ब्लड की जरूरत पड़ने पर रक्तदाता उनके मोबाइल पर संपर्क कर रक्तदान करते हैं और अगर उस ग्रुप का रक्त नहीं मिल पाता हैं तो वे स्वयं रक्तदान कर मरीज को जीवनदान देते हैं। ऐसे ही एक मामले में उन्होंने पेशेंट को एक यूनिट रक्त दान कर नया जीवन प्रदान किया है। श्री गुप्ता ने बताया कि अभी तक 6 बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने शहर के युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करें जिससे किसी की जान बचाई जा सकती है। श्री गुप्ता ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है इसलिए सभी लोगों से अपील है कि वे समय-समय पर रक्तदान अवश्य करें। इससे मरीजों को नया जीवन मिलता है और आपको ढेर सारी दुआएं मिलती हैं।
Buro report Manoj Soni

No comments:
Post a Comment